वीडियो फुटेज में घायल कुलदीप के हाथ रगड़ता साथी।
- फोटो : Hisar
नारनौंद। राज्यसभा सदस्य के विरोध के दौरान घायल हुए किसान के मामले में मंगलवार को डीएसपी जुगल किशोर व थाना प्रभारी उमेद सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की है। पुलिस की मानें तो मेडिकल रिपोर्ट में कुलदीप को कोई बाहरी चोट नहीं मिली है।
हांसी पुलिस प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायत की जांच अमल में लाई गई। जिसमें पुलिस ने आसपास के लोगों को शामिल कर पूछताछ की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों व स्थानीय लोगों से कुछ वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं। साथ में मेडिकल रिकॉर्ड भी लिया गया है। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार कुलदीप को कोई बाहरी चोट नहीं है। वीडियो व फुटेज में देखने से पता चलता है कि सांसद रामचंद्र जांगड़ा की गाड़ी पर किसानों द्वारा हमला कर शीशे तोड़े गए थे। वहां पर किसान कुलदीप के साथ कोई भी धक्का-मुक्की व झड़प नहीं हुई है, बल्कि एक फोटो में कुलदीप राणा रैंप पर अपने साथी जगबीर उर्फ काला के साथ आराम से खड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी व तीसरी सीसीटीवी फुटेज में कुलदीप कुलदीप राणा अपने अन्य साथियों के साथ मोठ रोड पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद किसान कुलदीप राणा बेहोशी की हालत में गिरा हुआ मिला है। उसके किसान साथी जगबीर उर्फ काला व अन्य कुलदीप राणा हाथ पैर मसल रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
वीडियो फुटेज में लाल घेरे में सही सलामत खड़ा कुलदीप।- फोटो : Hisar