फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ 19 जून को हिसार मुख्यालय पर करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी और संबंधित संगठनों की संयुक्त बैठक शनिवार को पारिजात चौक स्थित भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें मुख्यत: भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के द्वारा 19 जून को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास बिश्नोई ने कहा कि19 जून को पूरे हरियाणा में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी संगठन सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों व श्रमिकों की जायज मांगों को लेकर 28 जून 2018, 18 अक्टूबर 2018 व 13 नवंबर 2018 को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा था, जिस पर आज तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसी क्रम में 28 नवंबर 2018 को पंचकूला में भारतीय मजदूर संघ ने विशाल प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री के बुलावे पर मुख्यमंत्री आवास पर 4 जनवरी 2019 को बैठक भी हुई। इस बैठक में कर्मचारियों की मांगों से संबंधित बहुत से मुद्दों पर सहमति भी बनी, लेकिन आज तक सरकार ने इन पर कोई कदम नहीं उठाया। इसलिए भारतीय मजदूर संघ ने मजबूरन फैसला किया कि अब संघर्ष का रास्ता अपनाते हुए सभी 22 जिलों में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला संगठन सचिव सुरजीत सिंह, आजाद सिंह जाखड़, विक्रम श्योराण, यशवीर लोहान, ताराचंद बेनीवाल, वीरमति, सुरेश कुमार, मुकेश संडोल, नीरज ग्रोवर व कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें