फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएस भर्ती मामले में उत्तर पुस्तिकाएं तलब

Tue, 27 May 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2002 में हुई एचसीएस भर्ती में धांधली का आरोप लगाती हुई करण सिंह दलाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस एसके मित्तल की अगुवाई वाली बेंच ने पांच चयनित और पांच अचयनित उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाएं स्वयं जांच के लिए तलब कर ली हैं।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने अनेक उम्मीदवारों की सूची हाईकोर्ट में पेश की थी, जिन्हें लाभ पहुंचाने और कुछ मेधावी उम्मीदवारों को इंटरव्यू में कम अंक देकर भर्ती से वंचित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अब हाईकोर्ट ने पांच-पांच उत्तर पुस्तिकाएं तलब की हैं। यह मामला पिछले कई साल से चल रहा है और अब इस मामले की नियमित सुनवाई शुरू हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने कहा था कि वह उत्तर पुस्तिकाएं स्वयं जांचेगी और अब उत्तर पुस्तिकाएं तलब कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें