फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: निजी शैक्षणिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी छूट, फतेहाबाद में 40 तोले सोना और एक लाख कैश चोरी

Tue, 09 Nov 2021 04:56 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

हरियाणा में निजी शैक्षणिक संस्थानों को अब प्रॉपर्टी टैक्स में छूट दी जाएगी। एक वर्ष की छूट मिलने से उन्हें लाभ मिलेगा। हरियाणा के कद्दावर मंत्री अनिल विज ने यह एलान किया। इसे मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृति दे दी गई है। वहीं, फतेहाबाद में एक व्यापारी के घर से लाखों रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है। दो चोर 40 तोले सोना और एक लाख रुपये कैश ले गए।
विज्ञापन
हरियाणा की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला पर उनके भतीजे दिग्विजय चौटाला ने पलटवार किया है। दिग्विजय ने कहा है कि जो लोग घर में जीतकर शोर मचाते हैं, वे शेर नहीं, बल्कि गीदड़ होते हैं। दिग्विजय ने कहा कि शेर के दहाड़ने की कोई सीमाएं नहीं होती और जो घर से बाहर निकलकर दहाड़ते हैं, वे ही असली शेर होते हैं। यहां जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि वो शेर ही क्या, जिसे खुद को साबित करने के लिए इतनी मशक्कत करनी पड़े। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में अभय चौटाला की जीत का अंतर पहले से आधा होना दिखाता है कि जनता का उनमें विश्वास आधा रह गया है। दिग्विजय ने यह बयान अभय चौटाला के उस बात पर दिया है। जिसमें अभय ने कहा है कि शेर घायल तो हो सकता है, लेकिन गीदड़ राज नहीं कर सकते। दिग्विजय ने कहा कि असली शेर तो चौधरी देवीलाल थे, जिन्होंने अपने क्षेत्र से और प्रदेश से बाहर निकलकर चुनाव लड़े और जीते। चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भी अपना पहला ही चुनाव राजस्थान से लड़ा और जीत हासिल की। इसी तरह उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी अपना पहला चुनाव हिसार से लड़कर जीत हासिल की। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: निजी शैक्षणिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी एक वर्ष की छूट

हरियाणा सरकार ने निजी शैक्षणिक संस्थानों को संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) में एक वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है। एक वर्ष की छूट से राज्य में स्थापित निजी शैक्षणिक संस्थानों को 23.50 करोड़ रुपये का लाभ होगा। यह जानकारी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकारी शैक्षणिक भवनों को भी पहले ही संपत्ति कर में एक वर्ष की छूट दी गई है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

फतेहाबाद: टोहाना में व्यापारी के घर से 40 तोले सोना व एक लाख की नकदी चोरी, दो चोरों ने की वारदात

फतेहाबाद के टोहाना में वार्ड-20 में पुराने तहसील रोड स्थित व्यापारी के घर से सोने के जेवर व नकदी चोरी हो गई। घटना 7 नवंबर की रात की बताई जा रही है। चोरी के समय परिवार रोहतक गया हुआ था। चोर 40 तोले सोना, 700 ग्राम चांदी व एक लाख रुपये की नकदी ले गए। इस मामले में टोहाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यापारी राकेश बंसल ने बताया कि वह सिटी थाने के पास गुड़-चीनी के थोक कारोबारी हैं। 7 नवंबर को वे अपने परिवार के साथ रोहतक में रिश्तेदारों के पास गए थे। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


भिवानी हत्याकांड: पिता और भाई संग मिलकर बेटी ने रची थी सास को मारने की साजिश, हत्यारोपी दो दिन के रिमांड पर

घरेलू कलह की वजह से बहू ने अपनी सास को रास्ते से हटाने के लिए पिता व भाई के साथ मिलकर पहले ही साजिश रच ली थी। जिसको योजनाबद्ध तरीके से अंजाम भी दे दिया। बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी राजसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है। पुलिस पूछताछ में राजसिंह ने हत्या से जुड़े राज खोल दिए हैं। न्यू भारत नगर कॉलोनी निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग संतरा देवी की सोमवार सुबह उसी के घर में चाकु से हमला कर हत्या कर दी गई थी। ...पढ़ें विस्तृत खबर

फतेहाबाद: डीएपी खाद नहीं मिलने पर रतिया में किसानों ने तीन दिन बाद फिर लगाया जाम

फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में डीएपी की समस्या से गुस्साए सैकड़ों किसानों ने फिर भगत सिंह व संजय गांधी चौक पर जाम लगा दिया। जिस कारण हरियाणा, पंजाब को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे सहित रतिया-फतेहाबाद व रतिया-टोहाना रोड पर जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए। गुस्साए किसानों ने हरियाणा सरकार व कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसान नेता रामचंद्र, निर्भय सिंह, अमन, चतर सिंह सहित अन्य ने प्रशासनिक अधिकारियों पर किसानों को झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया। ...पढ़ें विस्तृत खबर

हरियाणा: भ्रष्ट कर्मचारियों की छंटनी के लिए बनेगी नीति, राज्यपाल की मंजूरी के बाद बनाया मानव संसाधन विभाग

हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों की छंटनी के लिए नीति बनाने जा रही है। जल्द नीति का प्रारूप बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंजूरी के बाद इसका क्रियान्वयन शुरू होगा। इस काम के लिए सरकार ने मानव संसाधन विभाग बनाया है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की मंजूरी के बाद यह बीते सप्ताह अस्तित्व में आ गया था। सरकार ने कर्मचारियों से जुड़े अनेक कार्य इस नए विभाग को सौंपे हैं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव विजय वर्धन ने इसकी अधिसूचना 3 नवंबर को जारी कर दी है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें