फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: विशेष गो सुरक्षा कार्य बल समिति बनी और प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लांच

Fri, 30 Jul 2021 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुछ करने की अगर चाह हो तो उम्र की बाधा भी आड़े नहीं आती। इस कहावत को चरखी दादरी की एक वयोवृद्ध दंपती ने सच कर दिखाया है। कादमा निवासी 87 वर्षीय भगवान सिंह ने अपनी 80 वर्षीय पत्नी फूला देवी के साथ मिलकर जल संरक्षण का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।  
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवेशी तस्करी और गोकशी मामलों में शामिल लोगों पर हरियाणा सरकार नकेल कसने जा रही है। हरियाणा सरकार ने जिला स्तर पर स्पेशल काऊ टास्क फोर्स का गठन किया है। शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लांच की। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: हर जिले में बनेगी विशेष गो सुरक्षा कार्य बल समिति, सरकार ने जारी की अधिसूचना
मवेशी तस्करी और गोकशी मामलों में शामिल लोगों पर हरियाणा सरकार नकेल कसने जा रही है। हरियाणा सरकार ने जिला स्तर पर स्पेशल काऊ टास्क फोर्स का गठन किया है। शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई। पिछले साल नवंबर में गो सेवा आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके गठन के निर्देश दिए थे।
पढ़ें विस्तृत खबर...  
विज्ञापन


हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लांच की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अब सुधारों पर रहेगा जोर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लांच की। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस नीति को 2025 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य है। शिक्षा के मूलभूत ढांचे में बदलाव के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार का उद्देश्य है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

फतेहाबाद में आफत बनी बारिश: तीन दिन में 200 एमएम बरसात, पुरानी इमारत गिरी, पांच फुट तक भरा पानी
फतेहाबाद शहर में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश अब आफत बन गई है। शहर में तीन दिन में 200 एमएम से अधिक बारिश हुई है। इसके कारण पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। शहर का सबसे प्रमुख जवाहर चौक झील में तबदील हो गया।
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

87 की उम्र में 27 की लगन: बुजुर्ग दंपती ने जल संरक्षण के लिए किया ऐसा काम, जानकर अधिकारी भी कह उठे वाह
कुछ करने की अगर चाह हो तो उम्र की बाधा भी आड़े नहीं आती। इस कहावत को चरखी दादरी की एक वयोवृद्ध दंपती ने सच कर दिखाया है। कादमा निवासी 87 वर्षीय भगवान सिंह ने अपनी 80 वर्षीय पत्नी फूला देवी के साथ मिलकर जल संरक्षण का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।  
पढ़ें विस्तृत खबर...
  
मोदी को चिट्ठी: आठ माह से बंद टिकरी बॉर्डर खुलवाने के लिए एकजुट हुए उद्यमी, सरकार को दी चेतावनी
कृषि कानूनों के विरोध में आठ माह से किसानों का आंदोलन जारी है। हरियाणा की सीमाएं बंद होने से उद्योगों का काफी नुकसान हो रहा है। अब औद्योगिक संगठन बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) से जुड़े उद्यमियों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर आठ महीने से बंद टिकरी बॉर्डर खुलवाने की मांग की है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें