फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरेंः एक फरवरी से खुलेंगे 10वीं से 12वीं तक के स्कूल, फतेहाबाद में कोरोना से बच्चे की मौत

Tue, 25 Jan 2022 07:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच हरियाणा सरकार ने एक फरवरी से 10वीं सेे 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है। जिन बच्चों को कोविड रोधी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी, उन्हें ही स्कूलों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, करनाल ममता सिंह और सीआईडी पंचकूला के पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र वत्स को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में धर्मबीर सिंह, कमांडेंट द्वितीय आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, अनिल कुमार डीएसपी नारायणगढ़, शीतल सिंह डीएसपी आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, मनीष सहगल डीएसपी सीआईडी फरीदाबाद, सुनीता रानी इंस्पेक्टर आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, जनक राज उप-निरीक्षक हिसार, सुख राम सिंह ईएसआई पंचकूला, उमेश कुमार ईएसआई फरीदाबाद, सीमा ईएसआई टेलीकाॅम पंचकूला, राम गोपाल एएसआई जीआरपी कुरुक्षेत्र, विनोद कुमार एएसआई सीआईडी, पंचकूला और राजेश कुमार एएसआई पुलिस मुख्यालय पंचकूला शामिल हैं। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


सोनीपत: बड़ी बेटी की शादी की चल रही थी तैयारी, छोटी 2.70 लाख और आभूषण लेकर फरार

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र में बड़ी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे परिवार ने अपनी छोटी बेटी पर ही घर से नकदी और आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि युवती ने अपने परिचित युवक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एक अन्य युवक ने उनकी मदद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: एक फरवरी से खुलेंगे 10वीं से 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच हरियाणा सरकार ने एक फरवरी से 10वीं सेे 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है। जिन बच्चों को कोविड रोधी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी, उन्हें ही स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। उच्च स्तरीय बैठक में हरियाणा सरकार ने यह फैसला लिया। स्कूल शिक्षा विभाग जल्द विस्तृत आदेश जारी करेगा। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन


फतेहाबाद: कोरोना संक्रमित आठ वर्षीय बच्चे की मौत, सिविल सर्जन और उनकी पत्नी समेत 34 नए केस मिले

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमित आठ वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। बच्चा अग्रोहा मेडिकल में दाखिल था और जहां उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में यह चौथी मौत है। वहीं जिले में सिविल सर्जन और उनकी पत्नी समेत 34 नए केस मिले हैं। राहत ये है कि 118 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।पढ़ें विस्तृत खबर...

स्कूल खोलने की मांग: सरकारी स्कूल के गेट पर अभिभावकों ने दिया धरना, 27 जनवरी तक का अल्टीमेटम

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना कस्बे के गांव ढाणी सांचला व ढाणी भोजराज के ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन को 27 जनवरी तक स्कूल खोलने का अल्टीमेटम दिया है। अगर तब तक कोई फैसला नहीं हुआ तो 28 जनवरी को ग्रामीण स्वयं स्कूल खोलने का कदम उठाएंगे। मंगलवार को राजकीय उच्च विद्यालय में करीब 20 विद्यार्थी पढ़ाई करने पहुंचे। पढ़ें विस्तृत खबर...

नारनौंद: सिसाय के चंदगीराम अखाड़ा में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, तीन युवकों पर शक 

हरियाणा के सबसे बड़े गांव सीसाय के स्व. चंदगीराम अखाड़ा की बिल्डिंग में सोमवार रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग के कारण अखाड़े में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों को सुबह इस घटना के बारे में पता चला तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था और आग बुझ चुकी थी। अखाड़े में लाखों रुपये के कीमती मैट व खिलाड़ियों का सामान, साउंड सिस्टम भी जल गया। इस अखाड़े को विवाद के कारण बीती 20 जनवरी को प्रशासन द्वारा सील किया गया था। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें