फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: पानीपत की फैक्टरी में लगी भीषण आग, बहादुरगढ़ में हादसे में यूपी के आठ लोगों की मौत

Fri, 22 Oct 2021 04:34 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार सुबह जाटल रोड स्थित एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जिसके कारण प्रशासन को एक किलोमीटर का एरिया सील करवाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद भी आग नहीं बुझ पाई। वहीं, बहादुरगढ़ में यूपी के एक परिवार की कार दो ट्रकों के बीच में आ गई। जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई। परिवार राजस्थान से आ रहा था।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किफायती किराये में पर्यटक अब चार ज्योर्तिलिंगों सहित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन कर पाएंगे। आईआरसीटीसी द्वारा 7 नवंबर को चलाई जा रही पर्यटन ट्रेन (एनजेडटीटी-11) से यात्री प्रमुख तीर्थ और पर्यटक स्थलों तक बिना किसी परेशानी के पहुंच सकेंगे। यह ट्रेन अब गोवा नहीं जाएगी। वहीं, आईआरसीटीसी ने इस टूर को 9 दिन का कर दिया है। ट्रेन में 8 रातों और 9 दिनों के लिए स्लीपर श्रेणी में सफर करने वाले प्रत्येक यात्री को 8505 रुपये और तृतीय एसी श्रेणी में सफर करने के लिए 14,175 रुपये चुकाने होंगे। पहले 11 रात और 12 दिन के टूर पैकेज में ट्रेन का सफर पूरा होना था। इसमें प्रति यात्री स्लीपर क्लास श्रेणी का किराया 11,340 रुपये और तृतीय एसी कोच में सफर के लिए 18,900 रुपये निर्धारित किया था। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


पानीपत: दो मंजिला कारपेट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, करोड़ों का माल राख, प्रशासन ने एक किलोमीटर का एरिया खाली करवा किया सील

पानीपत में जाटल रोड पर चौधरी अस्पताल के पास स्थित मुखीजा कॉलोनी पीपल वाली गली में यूनाइटेड ओवरसीज नामक कारपेट की फैक्टरी में भयंकर आग लग गई। फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड ने सुबह करीब 4 बजकर 55 मिनट पर दमकल विभाग को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के 70 से अधिक मकानों को प्रशासन की तरफ से खाली कराया गया। लगभग एक किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया। दोपहर 2 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। ...पढ़ें विस्तृत खबर

बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची

हरियाणा के बहादुरगढ़ में सुबह चार बजे बादली-गुरुग्राम रोड पर एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। हादसा फरुखनगर के पास हुआ, जहां ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार आगे और पीछे आ रहे ट्रक के बीच में आ गई। कार में नौ लोग सवार थे। जिनमें आठ की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची की जान बच गई। मृतकों में चार पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


सिरसा: राजस्थान के चार लोगों ने बनाई चिटफंड कंपनी, ब्याज का लालच दे लाखों रुपये ठगे

सिरसा में चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव जंडवाला जटान, घुक्कांवाली व आनंदगढ़ के लोगों ने पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन को शिकायत दी है। जिसके बाद ओढां पुलिस ने राजस्थान निवासी 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गांव जंडवाला जटान निवासी जरनैल सिंह व संदीप कौर, गांव घुक्कांवाली निवासी सुभाष चंद्र, जगसीर सिंह, गुरचरण सिंह, हरजीत सिंह, हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह व जगदीप सिंह तथा आनंदगढ़ निवासी सतपाल सिंह सहित अन्य ने बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग योजनाओं से उनके क्षेत्र के ही नहीं, अपितु पंजाब व राजस्थान में भी लोगों के रुपये अपनी कंपनी में निवेश करवाकर बड़ी ठगी की है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

थप्पड़ के बदले हत्या: गौरव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोस्त ने जीजा के साथ मिल उतारा था मौत के घाट

दो दिन पहले पोस्टमैन गौरव (26) की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके दोस्त नीरज ने अपने जीजा और दो साथियों के साथ मिलकर की थी। हत्या की वजह गौरव द्वारा नीरज की मां को थप्पड़ मारना बताया जा रहा है। आरोपी नीरज के जीजा रविंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मुख्य आरोपी और उसके दोनों दोस्तों की तलाश कर रही है। 19 अक्तूबर की रात शहर के यादव नगर में गांव कालूवास निवासी पोस्टमैन गौरव की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरव की हत्या के पीछे 6 माह पहले हुआ एक मामूली विवाद सामने आया है। पुलिस ने दो दिन में ही हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

हरियाणा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आगरा के दो भाइयों की मौत, सोनीपत में हुआ दर्दनाक हादसा

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक व उसके भाई की मौत हो गई। दोनों भाई ट्रक में माल लोड कर कुंडली से गुरुग्राम के लिए चले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत होने की कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के गांव अरदाया निवासी जितेंद्र (31) व उनके भाई सुदामा (27) ट्रक पर चालक थे। दोनों भाई बुधवार रात को ट्रक लेकर कुंडली स्थित धागा कंपनी में आए थे। यहां से माल लोड कर वे गुरुग्राम के चले थे। जब वह कंपनी के गेट पर पहुंचे तो एक तार ट्रक के आगे आ गया, जिसे हटाने के लिए सुदामा ट्रक की छत पर चढ़ गया। ...पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें