सीमाओं को लेकर बेशक भारत और चीन में तनाव चल रहा हो, लेकिन दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के स्थायी समाधान के लिए बीजिंग का मॉडल अपनाया जाएगा। प्रदूषण रोकने के लिए देश के नामी विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरियाणा के सेवानिवृत्त आईएएस पी राघवेंद्र राव को सौंपी है, उनके साथ आईआईटी एक्सपर्टस समेत मौसम और पर्यावण विशेषज्ञ शामिल हैं। यह कमेटी इस मॉडल और दिल्ली के साथ लगते राज्यों का अध्ययन कर रही है। इसके आधार पर ही नए सिरे से एनसीआर के लिए मापदंड तय किए जाएंगे। अन्य खबरें पढ़ें...
हरियाणा सरकार का फैसला: एक साल के लिए नहीं होंगी पांचवीं और आठवीं की बोर्ड की परीक्षाएं, विरोध के बीच पीछे हटी सरकार
हरियाणा में एक साल के लिए पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की। सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड दोनों की परीक्षाएं टाली गई हैं। अगले सत्र से पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा होंगी। स्कूल अपने स्तर पर ही परीक्षा लेंगे। कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभिभावकों के विरोध के बीच राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के निदेशालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से सूचित किया कि सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के लिए परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। अगले साल से पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं होंगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
अच्छी खबर: दुबई के गल्फ फूड मेले में भारतीय बासमती निर्यातकों को मिले एक लाख टन के ऑर्डर
देश से हर साल लगभग 4.2 मिलियन टन चावल का निर्यात होता है, लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना काल के दौरान इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन इस बार दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में लगे गल्फ फूड मेले से भारत के चावल निर्यातकों को बड़ी उम्मीद जगी है। 13 से 17 फरवरी तक चले इस मेले में इस बार एक लाख टन से अधिक के सौदे हुए हैं। खास बात यह है कि इस बार सऊदी अरब के एक ही खरीदार ने 50 हजार टन का सौदा तय करके निर्यातकों के हौसलों को उड़ान दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
भिवानी: मां-बेटी ने निगला जहर, इलाज के दौरान मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर
भिवानी के उत्तर नगर क्षेत्र में मां-बेटी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर परिजनों ने मां-बेटी को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...
सिरसा: बवाना गैंग नोएडा के सदस्य ने मनोरोग विशेषज्ञ से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
सिरसा में मनोरोग विशेषज्ञ को फोन पर फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मनोरोग विशेषज्ञ ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि उनका निजी अस्पताल विश्वास मनोरोग और नशा मुक्ति सांगवान चौक पर स्थित है। पढ़ें विस्तृत खबर...
रतिया में हादसा: बाइक की आमने सामने की टक्कर, दोनों बाइक सवारों की जान गई
रतिया क्षेत्र के गांव हडोली में रविवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पढ़ें विस्तृत खबर...