जिले में धान कटाई का कार्य जोरों पर है। अभी से पर्यावरण प्रदूषित होना शुरू हो चुका है। सिरसा शहर में एयर क्वाल्टी इंडेक्स अब 156 पर पहुंच गया है। जबकि आसमान में धुआं (स्मॉग) के कारण अब लोगों को सांस लेने के तकलीफ और आंखों में जलन होने लगी है। वहीं, मौसम खराब होने और हल्की बूंदाबांदी के कारण ठंड भी बढ़ने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड का स्तर भी पहले से बढ़ना शुरू हो चुका है। दिनभर मौसम खराब होने के कारण धूप नहीं निकल सकी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
kundli border murder case: जनमत संग्रह के आधार पर लौटने का फैसला लेंगे निहंग, 27 को बैठक
कुंडली में युवक की बर्बर हत्या होने के बाद अब निहंगों ने धरनास्थल से वापस लौटने को लेकर जनमत संग्रह करवाने का फैसला लिया है। निहंग 27 अक्तूबर को कुंडली बॉर्डर पर धार्मिक एकत्रता की बैठक करेंगे। इसी बैठक में जनमत संग्रह के आधार पर ही फैसला लेंगे कि उन्हें वापस जाना चाहिए या नहीं। निहंग बाबा राजा रामसिंह का कहना है कि वे कुंडली बॉर्डर पर किसानों की हिफाजत के लिए बैठे हैं। हमेशा से वे आंदोलनों में किसानों व सिखों की हिफाजत करते आए हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
Ranjit singh murder case: राम रहीम को सजा सुनाने से पहले रोहतक की सुनारिया जेल छावनी में तब्दील
डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर सोमवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। अदालत का फैसला आने से पहले ही सुरक्षा की दृष्टि से सुनारिया जेल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। बंदियों से मिलने पर भी रोक लगा दी गई। शहर के चर्चित विजय नगर हत्याकांड के आरोपी को भी व्यक्तिगत रूप सें अदालत में पेश नहीं किया जा सका।
पढ़ें विस्तृत खबर...
रोहतक: ओमप्रकाश धनखड़ बोले-सरकार के सात साल पूरे होने पर सात लाख परिवारों को राम-राम करेंगे भाजपाई
प्रदेश सरकार के सात साल 27 अक्तूबर को पूरे हो रहे हैं, इसी दिन पार्टी के दिग्गज नेता मंगल सेन की जयंती भी है। पार्टी इस खास मौके को खास ढंग से मनाएगी। इस दिन भाजपा के कार्यकर्ता सात लाख परिवारों को राम-राम करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश कार्यालय में दी। इस दौरान उन्होंने जिला प्रभारी, अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष की बैठक ली। बैठक को संगठन महामंत्री रविंद्र राजू और तीनों महामंत्रियों वेदपाल, डॉ. पवन सैनी, मोहन लाल ने संबोधित किया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
फतेहाबाद: चार बदमाशों ने चाकू के बल पर ज्वेलर से पांच किलो चांदी और 25 ग्राम सोने के जेवर लूटे
गांव खाराखेड़ी के पास मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने एक ज्वेलर को चाकू दिखाकर 5 किलो चांदी और 25 ग्राम सोने के जेवर लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला शनिवार रात का है। गांव खाराखेड़ी निवासी ज्वेलर अनिल कुमार ने सदर थाने में शिकायत दी है। मामले में पुलिस ने साजिश के तहत लूटपाट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि उसकी गांव भोड़ा होशनाक में ज्वेलर्स की दुकान है। शनिवार रात को दुकान बंद करके सोने के जेवर और चांदी लेकर मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था।
पढ़ें विस्तृत खबर...
LIVE रेल रोको आंदोलन: हरियाणा में दिखा असर, हिसार, सोनीपत और जींद समेत कई जगह ट्रैक पर डटे किसान, ट्रेनें रोकीं
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के एलान के बाद सोमवार को किसानों ने प्रदेशभर में कई जगह रेल मार्ग जाम कर दिए। हिसार, सोनीपत, भिवानी और जींद समेत प्रदेशभर में कई जगह रेल मार्ग पर किसान सुबह से ही डट गए। वहीं, फतेहाबाद और सिरसा के अलावा कई जगह ट्रेनों को भी रोका जा रहा है। किसान ट्रेनों के ऊपर चढ़कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्वक चलेगा और वे किसी भी प्रकार से रेल और दूसरी सरकारी संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने व गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत 18 अक्तूबर को देशभर में रेल सेवाएं बाधित करने का एलान किया गया है। एसकेएम ने सभी घटकों से कहा कि दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।
पढ़ें विस्तृत खबर...