फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में पेपर सॉल्वर गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पानीपत में डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी

Sun, 14 Nov 2021 03:50 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

सीआई स्टाफ ने हिसार जिले के बिठमड़ा गांव से पेपर सॉल्वर गैंग के चार बदमाशों को पकड़ा है। ये लोग परीक्षार्थी के चेहरे से मिलते-जुलते व्यक्ति को उसकी जगह बैठाकर पेपर पास करवाते थे। बदले में 15 लाख रुपये तक की वसूली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करते थे। उधर, पानीपत में एक डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
हरियाणा की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल एक और किसान की मौत हो गई है। कुंडली स्थित टीडीआई गेट के पास झोपड़ी में मृत मिले किसान की पहचान 75 वर्षीय किसान मेवा सिंह पूनिया के तौर पर हुई है। वे कैथल के गांव भागल के रहने वाले थे। परिजन शव को लेकर कैथल स्थित गांव भागल के लिए रवाना हो गए हैं। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। कुंडली थाना पुलिस को उनकी मौत की सूचना भी नहीं दी गई। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


हिसार: परीक्षार्थी से मिलते-जुलते चेहरे वाले व्यक्ति को परीक्षा में बैठाकर करवाते थे पास, तीन साल से सक्रिय था गिरोह, चार गिरफ्तार

हिसार में परीक्षार्थी से मिलते-जुलते चेहरे वाले व्यक्ति को परीक्षा में बैठाकर सरकारी नौकरी लगवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। हिसार की सीआईए ने उकलाना के गांव बिठमड़ा से चार आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, तीन लाख रुपये नकदी, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। मामले के संबंध में सीआईए ने उकलाना थाने में रामफल, जगदीश, राजेश, रामनिवास और कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

पानीपत में डॉक्टर से मांगी रंगदारी: 20 लाख रुपये दे, वरना पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा

पानीपत के एक सेक्टर निवासी डॉक्टर को अज्ञात बदमाश ने चिट्ठी के माध्यम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाश ने रुपये देने की अंतिम तिथि और लोकेशन तक चिट्ठी पर लिखी है। जिसके बाद से पूरे परिवार में दशहत का माहौल है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-6 निवासी गुरुनाम सिंह ने बताया कि उनकी हरि नगर में एक दुकान है, जिसमें वे प्रेक्टिस करते हैं। शुक्रवार को वे दुकान पर पहुंचे तो बेड पर एक चिट्ठी रखी हुई मिली। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान-डेंगू मरीजों का मुफ्त इलाज कर रहे, किट की प्रदेश में कमी नहीं

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि डेंगू के मामलों पर सरकार नजर बनाए हुए है। प्रदेश में किट की कोई कमी नहीं। सभी लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है और प्लेटलेट्स भी मुफ्त दे रहे हैं। डेंगू के मामले बढ़ने की तह तक जाने में स्वास्थ्य विभाग के अफसर जुटे हैं। विज ने यह बातें शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। नड्डा के साथ विज ने प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात, किसान आंदोलन, ऐलनाबाद उपचुनाव समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की। ...पढ़ें विस्तृत खबर

सोनीपत में बोले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला: धरने पर बैठे आंदोलनकारियों की मंशा माहौल खराब करने की

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोनीपत में कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों की सरकार से बातचीत करने की मंशा नहीं है। वे प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं। यह उनकी गतिविधियों से जाहिर भी हो चुका है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सेक्टर-15 में आयोजित निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उनके साथ सांसद रमेश कौशिक भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों से बातचीत करने को तैयार है, किसान आगे आएंगे तो बातचीत करवाने को वे खुद तैयार हैं। ...पढ़ें विस्तृत खबर

यमुनानगर: जेठ ने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पति को बताया तो तीन तलाक बोल घर से निकाला

यमुनानगर जिले के जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसने उल्टा उसे ही कसूरवार ठहराया और उसकी एक न सुनी। इसके बाद आरोपी ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ, पति व अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह जनवरी माह में हुआ था। ...पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें