फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की पांच बड़ी खबरें: बीमार हुए गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और अंबाला में ट्राले ने चार लोगों को कुचला

Sat, 14 Aug 2021 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शनिवार सुबह करीब पांच बजे अंबाला सिटी में कार और ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीवीआर पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों सहित चार लोगों को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचल दिया। इनमें से तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा का निमंत्रण देकर शुक्रवार रात घर लौट रहीं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामरती फौगाट की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के शनिवार को करनाल से हिसार जाने का कार्यक्रम था। जैसे ही यह सूचना किसानों को मिली तो उन्होंने उकलाना के सूरेवाला चौक पर धनखड़ के विरोध करने का कार्यक्रम बनाया और वहां इकट्ठे हो गए। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को तेज बुखार और खांसी, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की तबीयत खराब है। नीरज को तेज बुखार है और उनका गला खराब है। हालांकि राहत की बात ये है कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

अंबाला में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पर खड़े एएसआई और कांस्टेबल सहित चार को कुचला 
शनिवार सुबह करीब पांच बजे अंबाला सिटी में कार और ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीवीआर पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों सहित चार लोगों को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचल दिया। इनमें से तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हिसार: पति की मौत के बाद अकेली रहती थी वृद्धा, कमरे में गली-सड़ी अवस्था में मिला शव
हिसार के आजाद नगर एरिया में स्थित शास्त्री नगर में दादी गोरी मंदिर के पास शनिवार सुबह करीब 60 वर्षीय महिला का शव कमरे में गली-सड़ी अवस्था में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।  पढ़ें विस्तृत खबर...

चरखी दादरी: तिरंगा यात्रा का निमंत्रण देकर लौट रहीं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की हादसे में मौत 
बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा का निमंत्रण देकर शुक्रवार रात घर लौट रहीं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामरती फौगाट की सड़क हादसे में मौत हो गई। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के विरोध में डटे किसान, कहा-तिरंगा यात्रा का नहीं भाजपा का विरोध 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के शनिवार को करनाल से हिसार जाने का कार्यक्रम था। जैसे ही यह सूचना किसानों को मिली तो उन्होंने उकलाना के सूरेवाला चौक पर धनखड़ के विरोध करने का कार्यक्रम बनाया और वहां इकट्ठे हो गए। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें