फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: बंडारू दत्तात्रेय बने नए राज्यपाल और प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Wed, 07 Jul 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मानसून की देरी और बढ़ती गर्मी के चलते हरियाणा में बिजली के साथ पेयजल का संकट भी गहराने लगा है। कई जिलों में तो हालात इतने खराब हो गए हैं कि बिजली और पानी नहीं मिलने के कारण लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं और जाम तक लगा रहे हैं। उधर, सरकार का दावा है कि बिजली और पानी की सुचारू आपूर्ति दी जा रही है।  
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कांग्रेस के कर्णधार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही बनेंगे। कुल 16 विधायकों ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को यह साफ कर दिया है। साथ ही यह भी जता दिया है कि सूबे में पार्टी बार-बार प्रयोग न करे। वहीं हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। जबकि यहां के मौजूदा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा भेज दिया गया है। वर्तमान भाजपा सरकार में आर्य हरियाणा के दूसरे राज्यपाल हैं जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


नेतृत्व परिवर्तन की मांग: 16 विधायकों ने कहा- हरियाणा में हुड्डा ही बनेंगे कांग्रेस के कर्णधार 
हरियाणा में कांग्रेस के कर्णधार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही बनेंगे। कुल 16 विधायकों ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को यह साफ कर दिया है। साथ ही यह भी जता दिया है कि सूबे में पार्टी बार-बार प्रयोग न करे। पड़ोसी राज्य पंजाब का हवाला देते हुए विधायकों ने एक सुर में कहा कि वहां कांग्रेस तभी सत्ता में आई जब पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पूरी तरह से काम करने का मौका दिया।
पढ़ें पूरी खबर...

भाजपा शासनकाल में दूसरी बार बदले राज्यपाल, नहीं पूरा हुआ पांच साल का कार्यकाल
हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। जबकि यहां के मौजूदा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा भेज दिया गया है। वर्तमान भाजपा सरकार में आर्य हरियाणा के दूसरे राज्यपाल हैं जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।   
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

कोरोना काल में लापरवाही बरतने पर पंचकूला की सीएमओ जसजीत कौर निलंबित 
कोरोना के दौरान मरीजों को समय पर दाखिल न करने, इलाज में लापरवाही व सरकार के आदेश की अनदेखी करने के आरोपों के चलते पंचकूला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डॉ. जसजीत कौर को निलंबित करने का आदेश जारी करने के साथ ही नए सीएमओ की तैनाती की फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी है।
पढ़ें पूरी खबर...

चिंताजनक: पंजाब में बिजली के बाद हरियाणा के कई जिलों में गहराया पानी का संकट 
मानसून की देरी और बढ़ती गर्मी के चलते हरियाणा में बिजली के साथ पेयजल का संकट भी गहराने लगा है। कई जिलों में तो हालात इतने खराब हो गए हैं कि बिजली और पानी नहीं मिलने के कारण लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं और जाम तक लगा रहे हैं। उधर, सरकार का दावा है कि बिजली और पानी की सुचारू आपूर्ति दी जा रही है।  
पढ़ें पूरी खबर...

कोरोना वायरस: संक्रमण मुक्त होने लगा हरियाणा, आठ जिलों में कोई नया केस नहीं 
धीरे-धीरे हरियाणा अब कोरोना मुक्त होने लगा है। प्रदेश के आठ जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है, जबकि आठ जिलों में 5 से नीचे मामले सामने आए हैं। अब रेवाड़ी में सबसे अधिक 18, पलवल 10 और गुरुग्राम और सोनीपत में 9-9 केस मिले हैं। शेष जिलों में इससे नीचे केस मिले हैं।  
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें