फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: प्रदेश कांग्रेस में घमासान और किसान आंदोलन की नई रणनीति... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Tue, 06 Jul 2021 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार धान की रोपाई के संकट को देखते हुए किसानों को एक घंटा अधिक बिजली आपूर्ति की तैयारी कर रही है। तकनीकी तौर पर अध्ययन कर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। अभी किसानों को आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। वहीं कृषि कानूनों के विरोध में अब किसान संगठनों ने अपने आंदोलन की रणनीति में बदलाव करना शुरू कर दिया है। अब किसान संगठन सत्तापक्ष के साथ ही विपक्षी दलों के नेताओं को भी घेरेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विधायक आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं। हरियाणा के तीसरे लोकायुक्त जस्टिस एनके अग्रवाल की विदाई इसी महीने होने जा रही है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें
विज्ञापन


नई राह पर किसान आंदोलन: अब विपक्षी दलों को भी घेरेंगे किसान, आठ जुलाई को बजाएंगे हार्न
कृषि कानूनों के विरोध में अब किसान संगठनों ने अपने आंदोलन की रणनीति में बदलाव करना शुरू कर दिया है। अब किसान संगठन सत्तापक्ष के साथ ही विपक्षी दलों के नेताओं को भी घेरेंगे। साथ ही पेट्रो पदार्थों और घरेलू गैस के बढ़ते दामों को लेकर भी किसान विरोध करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन


पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में घमासान: नेतृत्व परिवर्तन की उठी मांग 
हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विधायक आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब में की कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश 
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब के धूरी-मलेरकोटला रोड स्थित गांव बसौर में छापा मारकर गाड़ी के अंदर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गिरोह में शामिल बिचौलिया महिला को 27 हजार रुपये के साथ पकड़ा है। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...  

किसानों को एक घंटे ज्यादा बिजली देने की तैयारी, 24 घंटे में नहीं बदला खराब ट्रांसफार्मर तो जेई पर होगी कार्रवाई
हरियाणा सरकार धान की रोपाई के संकट को देखते हुए किसानों को एक घंटा अधिक बिजली आपूर्ति की तैयारी कर रही है। तकनीकी तौर पर अध्ययन कर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। अभी किसानों को आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। 
पढ़ें पूरी खबर...
  
हरियाणा: विदा होंगे एक और लोकायुक्त, शक्तियां हासिल करने की जद्दोजहद में ही बीता कार्यकाल
हरियाणा के तीसरे लोकायुक्त जस्टिस एनके अग्रवाल की विदाई इसी महीने होने जा रही है। वह भी लोकायुक्त एनके सूद, जस्टिस प्रीतमपाल की तरह ही शक्तियां हासिल करने की जद्दोजहद के बीच विदा होंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें