श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार को सिरसा पहुंचा। टीम चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी हाउस से निकलकर डेरा पहुंची। इस दौरान सिरसा एसपी डॉ. अर्पित जैन भी मौके पर रहे। कड़ी पुलिस सुरक्षा के साथ टीम डेरा में गई। यहां एसआईटी डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां और पीआर नैन से पूछताछ करेगी। इससे पहले तीन बार समन जारी करने के बावजूद विपासना इंसां और पीआर नैन लुधियाना के आईजी दफ्तर नहीं पहुंचे थे। पीआर नैन ने बीमार होने की बात कहते अपना मेडिकल भेज दिया था। वहीं विपासना इंसां की तरफ से कोई जवाब नहीं भेजा गया। इस रवैये को देखते हुए एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा जाकर दोनों से पूछताछ करने का फैसला किया था। पंजाब पुलिस के आईजी एसपीएस परमार की अगुवाई में एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर और 2 अन्य अफसरों वाली टीम पूछताछ के लिए सिरसा पहुंची।
पढ़ें अन्य खबर...
खाद घोटाला: हांसपुर पैक्स में 2 करोड़ 18 लाख की खाद राशि की गबन, मैनेजर और सेल्समैन पर केस दर्ज
हरियाणा के फतेहाबाद में हांसपुर पैक्स में खाद बेचकर करोड़ों रुपये की राशि का गबन करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार मैनेजर और सेल्समैन ने मिलकर खाद बेच दी और उसकी करीब 2 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि जमा नहीं करवाई। ऑडिट हुई तो खाद का स्टॉक कम मिला।
पढ़ें विस्तृत खबर...
जबरन निकाह कर बदलवाया धर्म: बंधक बना एक साल तक किया दुष्कर्म, एसिड अटैक की धमकी दे संबंधियों से बनवाए संबंध
हरियाणा के यमुनानगर जिले में बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने विशेष समुदाय के युवक पर जबरन निकाह करने और बंधक बनाकर एक साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर न सिर्फ खुद दुष्कर्म किया बल्कि भाइयों और रिश्तेदारों से भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। किसी तरह जान बचाकर वह पुलिस के पास पहुंची। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
फतेहाबाद: एक हजार रुपये रिश्वत लेते भूना तहसील से पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, हिसार का रहने वाला है आरोपी
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना में कार्यरत पटवारी को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने दबोचा है। भूना के तहसील में विजिलेंस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भूना के वार्ड नंबर एक निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसे बैंक से लोन लेने के लिए मकान को गिरवी रखना था।
पढ़ें विस्तृत खबर...
सोनीपत: पत्नी की गला दबाकर हत्या कर पति फरार, तीन दिन पहले किराए के मकान में रहने आए थे दोनों
हरियाणा के सोनीपत शहर की ऋषि कॉलोनी में तीन दिन पहले किराए पर रहने आया युवक अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। सुबह दूसरे कमरे में रह रहे किरायेदारों ने महिला को बेसुध देखकर मकान मालिक को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
अनिल विज का नवजोत सिद्धू पर तंज: कहा- सिद्धू की प्रधानी से डूबेगी कांग्रेस की नैया
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस ढंग से नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस की प्रधानी कर रहे हैं, उससे तो उसकी नैया जरूर डूबेगी। अनिल विज रविवार को करनाल पहुंचे थे। विज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों ने कहा था कि जब तक तीन कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक घर नहीं जाएंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...