हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना संक्रमण इस समय काफी फैला हुआ है। इसे देखते हुए थाईलैंड सरकार ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है कि कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए वह हरियाणा मॉडल अपनाना चाहते हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एलान किया कि ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को सरकार 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी।
हरियाणा सरकार ने खोला खजाना: अब ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी मिलेगा इनाम
हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक में गोल्ड मैडल के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि दे रही है। इसी प्रकार सिल्वर मेडल के लिए चार करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल के लिए ढाई करोड़ की राशि का प्रावधान है। पहली बार चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को भी प्रोत्साहन के तौर पर इनाम देने की घोषणा की गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
टोक्यो ओलंपिक: महिला हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की सभी खिलाड़ियों को मिलेंगे 50-50 लाख, सीएम ने किया एलान
भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में कांस्य पदक नहीं जीत पाई, लेकिन उनके प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया। टीम के शानदार खेल से प्रभावित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एलान किया कि ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को सरकार 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंचकूला: सेक्टर 5 थाने पहुंचे गृहमंत्री अनिल विज, थाना प्रभारी समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज शुक्रवार को अचानक पंचकूला के सेक्टर 5 थाने में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाने के सारे रिकॉर्ड को चेक किया और साथ में ड्यूटी पर मौजूद थाना प्रभारी ललित शर्मा को फटकार लगाई और उन्हें सस्पेंड कर दिया। कौन-कौन कर्मचारी कहां पर तैनात है, विज ने उसकी भी जांच की।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा मॉडल अपनाएगी थाईलैंड सरकार, सरकार को पत्र लिखा, 21 अगस्त को होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना संक्रमण इस समय काफी फैला हुआ है। इसे देखते हुए थाईलैंड सरकार ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है कि कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए वह हरियाणा मॉडल अपनाना चाहते हैं। उसके लिए आगामी 21 अगस्त को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई है जिसमें हरियाणा के डॉक्टर, अधिकारी और थाईलैंड के डॉक्टर, अधिकारी शामिल होंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
Savita Punia: हार से मायूस सविता पूनिया का पिता ने बढ़ाया हौसला, कहा-अच्छी रिदम से साथ खेली टीम
टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में शुक्रवार को ब्रिटेन से मिली हार के बाद महिला हॉकी खिलाड़ियों के घरों में मायूसी छाई हुई है। हालांकि परिजन अपनी बेटियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। सिरसा की हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया का कहना है कि ओलंपिक में जाने के बाद टीम अच्छी रिदम के साथ खेली है।
पढ़ें विस्तृत खबर...