फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: बीस सितंबर तक बढ़े कोविड प्रतिबंध और शिक्षक दिवस पर खाली हाथ रहे प्रदेश के टीचर्स... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Sun, 05 Sep 2021 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के शिक्षक इस बार भी शिक्षक दिवस पर खाली हाथ रहेंगे। रविवार को सरकार उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार से नहीं नवाजेगी। पुरस्कार के लिए शिक्षकों को अभी इंतजार करना होगा। 17 सितंबर से पहले सरकार कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को पुरस्कृत करेगी। 2019-2020 के पुरस्कार एक साथ 2021 में दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण हरियाणा के विद्यार्थियों का विदेश में पढ़ने का सपना अटक गया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के कारण अभी तक विदेशों ने अपनी पाबंदियां कम नहीं की हैं। इस कारण प्रदेश के विद्यार्थी वीजा मिलने के बावजूद वहां पर जाकर पढ़ाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: 14 दिन और बढ़े कोविड प्रतिबंध, आवासीय विश्वविद्यालयों में 15 अक्तूबर तक लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं 

हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत कोविड प्रतिबंध 14 दिन और बढ़ा दिए हैं। अब प्रदेश में 20 सितंबर तक कोविड प्रतिबंध जारी रहेंगे। वहीं अपने पहले के आदेश को संशोधित करते हुए सरकार ने आवासीय विश्वविद्यालयों को 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित जारी रखने का निर्देश दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

कार्रवाई: ठेकेदार से मांगी रिश्वत, डाक विभाग का सहायक अभियंता और कार्यकारी अभियंता गिरफ्तार
चंडीगढ़ सीबीआई ने अंबाला जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) स्थित डाक विभाग के सहायक अभियंता कुलभूषण को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कुलभूषण से पूछताछ के बाद कार्यकारी अभियंता अलोक सक्सेना को पकड़ा गया। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हरियाणा: ब्रांडेड कंपनी के डिब्बों में नकली मोबिल ऑयल करते थे पैक, सीएम फ्लाइंग ने किया भंडाफोड़
फतेहाबाद के योग नगर में सीएम फ्लाइंग और शहर पुलिस टीम ने नकली मोबिल ऑयल ब्रांडेड कंपनी के डिब्बों में पैक करने के धंधे का भंड़ाफोड़ किया है। टीम ने छापेमारी करके मौके से संचालक को कंपनी के नकली रैपर लगे डिब्बों में मोबिल ऑयल पैक करते हुए पकड़ा है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा : कोरोना का झटका, विदेश में पढ़ने का सपना अटका, अभिभावकों ने मांगी मदद
कोरोना महामारी के कारण हरियाणा के विद्यार्थियों का विदेश में पढ़ने का सपना अटक गया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के कारण अभी तक विदेशों ने अपनी पाबंदियां कम नहीं की हैं। इस कारण प्रदेश के विद्यार्थी वीजा मिलने के बावजूद वहां पर जाकर पढ़ाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

शिक्षक दिवस : गुरु जी इस बार भी खाली हाथ, हरियाणा के अध्यापकों को करना होगा इंतजार
हरियाणा के शिक्षक इस बार भी शिक्षक दिवस पर खाली हाथ रहेंगे। रविवार को सरकार उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार से नहीं नवाजेगी। पुरस्कार के लिए शिक्षकों को अभी इंतजार करना होगा। 17 सितंबर से पहले सरकार कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को पुरस्कृत करेगी। 2019-2020 के पुरस्कार एक साथ 2021 में दिए जाएंगे।   पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें