हरियाणा में छह हजार निजी स्कूल आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बंद होने की कगार पर हैं। कोरोना के दौरान इनकी स्थिति इतनी बिगड़ी कि ये विभिन्न लोन की किश्त तक नहीं भर पाए, जिससे बैंकों ने उन्हें एनपीए कर दिया है। अब भविष्य के लिए भी लोन नहीं मिल पा रहा। सरकार निजी स्कूलों को नियम-134 के बकाया 1500 करोड़ रुपये का भुगतान करे, अन्यथा हाईकोर्ट जाने को विवश होंगे। पढ़ें अन्य खबरें..
हरियाणा के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों व सार्वजनिक उपक्रमों में पांच अप्रैल से कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। कोरोना के कारण इस पर लगाई गई रोक को सरकार ने तुरंत प्रभाव से हटा लिया है। अब बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। विस्तृत खबर पढ़ें...
हरियाणा के रोहतक में आपसी विवाद होने पर साथी श्रमिक ने राजमिस्त्री की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना शहर की नेहरू कॉलोनी की है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कबीर कॉलोनी निवासी राकेश ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय कृष्ण कुमार राजमिस्त्री का कार्य करते थे। विस्तृत खबर पढ़ें...
2022-23 के लिए अस्थायी मान्यता की मांग को लेकर बल्लभगढ़ प्राईवेट स्कूल हरियाणा स्कूल एसोसिएशन द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने याचिका लंबित रहते स्कूलों को छात्रों के प्रवेश की अनुमति दे दी है। हाईकोर्ट के इस आदेश के चतले 500 से अधिक स्कूलों को लाभ मिलेगा। विस्तृत खबर पढ़ें...
हरियाणा के 138 सरकारी मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक और प्राइमरी स्कूलों में 1.80 लाख वार्षिक आय वाले परिवार के बच्चों को 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा। 1.80 से 2.40 लाख आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। इन स्कूलों में पांच अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। विस्तृत खबर पढ़ें...
सोनीपत: आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कैदी पैरोल पर आने के बाद फरार, खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज
हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कैदी पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया। रोहतक जेल अधीक्षक ने मामले की एसपी सोनीपत को शिकायत देकर खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। विस्तृत खबर पढ़ें...
हरियाणा सरकार का फैसला: सरकारी विभागों में पांच अप्रैल से बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी, कोरोना की वजह से लगी रोक हटाई
रोहतक में बड़ी वारदात: श्रमिक ने राजमिस्त्री पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पीजीआई में तोड़ा दम
हरियाणा: अस्थायी मान्यता मांगने वाले निजी स्कूलों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी इस सत्र में दाखिले की अनुमति
मॉडल संस्कृति स्कूल: पांच अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू, गरीब बच्चों को 20 फीसदी आरक्षण, जानें- फीस व पूरी प्रक्रिया