हरियाणा के जिला रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में शनिवार को जूनियर वर्ग 20 किलोमीटर की रेस में हरियाणा के दिलावर ने प्रथम, राजस्थान के मनोहर लाल ने द्वितीय और राकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के जूनियर वर्ग में करेला की गीथू राज एन ने प्रथम, करेला की बिश्मी एस द्वितीय, पंजाब की राजबीर कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर की 20 किलोमीटर रेस में दिल्ली के रोहित शर्मा, केरला के सानूराज पी, हरियाणा के साहिल कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कों के एलिट 140 किलोमीटर में आरएसपीबी के श्रीधर सेवानौर, कर्नाटका के एन लोकेश, महाराष्ट्र के ओंकार जदेव, लड़कियों की 100 किलोमीटर में करेला की महिथा मोहन, हरियाणा की संदीप कौर, करेला की अंजिथा टीपी, लड़कियों की सब जूनियर वर्ग की 20 किलोमीटर रेस में करेला की नायाना राजेश पी, कर्नाटका की रेनूका, व सीमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।