फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला लड़की का सिर, गांव में फैली सनसनी

Fri, 25 Oct 2013 11:02 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ी में शुक्रवार शाम को अगवा की गई किशोरी का कटा सिर मिलने से कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस की नाकामयाबी पर आक्रोश जाहिर करते हुए अटेली-भहरोड़ रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी अंजू के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का उसके पिता धारेलाल को आश्वासन दिया। ग्रामीणोें ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस दौरान हत्यारे पकड़े नहीं गए तो वे सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। वीरवार को बच्ची का सिर कटा शव मिला था।
 
पुलिस की ढीली कार्रवाई पर रोष
किशोरी के पिता धारेलाल ने बताया कि यदि पुलिस समय रहते जांच में गंभीरता दिखाती तो शायद उसकी बच्ची की जान बच जाती। किशोरी का शव वीरवार को मिला था, लेकिन शुक्रवार तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों का शीघ्र सुराग लगा कर उन्हें फांसी पर लटकाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


रोहतक पीजीआई भेजा शव
पुलिस ने शव की गली-सड़ी हालत को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को पीजीआई रोहतक भेज दिया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई रविंद्र ने बताया कि शव बुरी तरह से सड़ा हुआ था और कई जगह से कटा पड़ा था। इस वजह से उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेज दिया है। इस मामले में हत्या के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया जा रहा है और गांव में जाकर मृतका के परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है। इस मामले में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर जांच का कार्य सौंपा गया है। जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे।


यह है मामला
गांव खेड़ी निवासी धारेलाल की 13 वर्षीय बेटी अंजू 20-21 अक्तूबर की रात को घर से अगवा कर ली गई थी। पिता धारेलाल ने खोजबीन में असफल रहने पर 22 अक्तूबर को अटेली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। तभी से पुलिस को अगवा बच्ची की तलाश थी, लेकिन वीरवार को गांव खेड़ी में गोवर्धन जोहड़ के समीप झाड़ियों के बीच गांव की ही 13 वर्षीय बेटी अंजू का सिर कटा शव पड़ा मिला था। अंजू को गत 20-21 अक्तूबर की रात्रि को घर से अगवा कर लिया गया था। इस संबंध में गत 22 अक्तूबर को छात्रा के पिता धारेलाल की शिकायत पर अटेली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस को अगवा बच्ची की तलाश में थी, लेकिन वीरवार को बच्ची का सिर कटा शव गोवर्धन जोहड़ के पास मिला। तभी से उसके सिर की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को बच्ची का शव पास से ही झाड़ियों में मिला। डॉक्टरों ने बताया था कि बच्ची की हत्या दो दिन पहले ही कर दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें