फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी 22 दिसंबर को करेंगे रैली

Mon, 18 Nov 2013 09:39 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी एक बार फिर सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी ने 22 दिसंबर को रोहतक में प्रदेशभर के कर्मचारियों की रैली करने का कार्यक्रम बनाया है। इस रैली में निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

झज्जर डिपो में रोडवेज कर्मचारियों के साथ रैली के बारे में विस्तार से चर्चा करते हरियाणा कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह धनखड़ ने बताया कि वैसे तो दो दिनों तक चले चक्काजाम से भी सरकार को यह अहसास हो गया है कि केवल आश्वासनों के सहारे हरियाणा के कर्मचारियों का पेट भरने वाला नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन चूंकि कर्मचारियों के पास उनके साथ-साथ जनहितों से भी जुड़े मुद्दे हैं, इसलिए इन मुद्दों का स्थायी समाधान निकलवाने के लिए ही हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी ने सरकार के खिलाफ 22 दिसंबर को रोहतक में ही अपनी मांगें मनवाने के लिए रैली की योजना बनाई है।
विज्ञापन


धनखड़ ने संगठन की मांगों को एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि जनहित से जुडे़ परिवहन के 3519 परमिट रद्द होने, पंजाब के समान वेतन व केन्द्र के समान भत्ते, सभी विभागों के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने, रिक्त पडे़ पदों को भरने, सभी विभागों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, एक्सग्रेसिया नीति बहाल करने, सभी वेतन कर्मियों पर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें