मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को रेवाड़ी जिला के गांव डहीना, जैनाबाद और नाहड में अनेक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
यहां जारी बयान में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री पांच जनवरी को गांव डहीना में सब तहसील भवन और 232.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली स्वतंत्र वाटर सप्लाई स्कीम की आधारशिला रखेंगे।
इसके बाद गांव जैनाबाद में 3400 लाख की लागत से बनने वाले राव बीरेंद्र सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला तथा वहीं से ही 2464 लाख की लागत से डहीना से जाटूसाना सड़क मार्ग का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण तथा 456.30 लाख की लागत से ढाणी ठेठरबाद और लुहाना स्वतंत्र वाटर सप्लाई स्कीम की आधारशिला रखेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री राजकीय महाविद्यालय नाहड में 130.95 लाख की लागत से नवनिर्मित बहुद्देशीय हॉल का उद्घाटन करने के बाद यहीं से सब तहसील नाहड और 14.13 लाख की लागत से बने भडंगी से बिसोहा संपर्क मार्ग का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 309.62 लाख की लागत से मुमताजपुर गढ़ी और नया गांव फिरनी की मरम्मत कार्य और विस्तारीकरण एवं 66.84 लाख की लागत से बिसोहा से मुमताजपुर सड़क मार्ग का शिलान्यास, 31.23 लाख की लागत से खुर्शीद नगर से झौलरी संपर्क मार्ग का उद्घाटन और 386.25 लाख की लागत से गुर्जरवास-नाहड स्वतंत्र वाटर वर्क्स एवं 440.01 लाख की लागत से मुमताजपुर स्वतंत्र वाटर सप्लाई स्कीम की आधारशिला रखेंगे।