फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी मुलाकात: तीसरे मोर्चे के गठन का एलान कर चुके ओमप्रकाश चौटाला से मिले बिहार के सीएम नीतीश कुमार

Mon, 02 Aug 2021 12:44 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ओमप्रकाश चौटाला केंद्र की सरकार को बता चुके हैं किसान विरोधी
  • बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मामलों पर भी हुई चर्चा
विज्ञापन
ओमप्रकाश चौटाला के साथ सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसरे मोर्चे के गठन एलान कर चुके इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की। यह मुलाकात चौटाला के गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर हुई है। इस दौरान जेडीयू नेता केसी त्यागी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


यह मुलाकात उस समय हुई है जब ओमप्रकाश चौटाला तीसरे मोर्चे के गठन की पैरवी कर रहे हैं और ओमप्रकाश चौटाला ने केंद्र की सरकार को किसान विरोधी पार्टी बता चुके हैं। इस बैठक के दौरान तीनों नेताओं के बीच राजनीतिक मामलों पर भी चर्चा हुई है। 
 

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट कर बताया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू के महासचिव त्यागी ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से गुरुग्राम में उनके आवास पर मुलाकात की तथा उनके साथ राजनीतिक मामलों पर चर्चा की। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार और केसी त्यागी ने पूर्व में ओमप्रकाश चौटाला के पिता और पूर्व उपप्रधानमंत्री दिवंगत देवीलाल के साथ भी काम किया था।

 

ओमप्रकाश चौटाला मोदी सरकार को बता चुके हैं किसान विरोधी

ओमप्रकाश चौटाला ने अपने बयान में पिछले सप्ताह कहा था कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता केंद्र की जनविरोधी और किसान विरोधी सरकार से मुक्ति पाने की है। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार है तथा बिहार में जेडीयू और हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ उसकी गठबंधन सरकार है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह 25 सितंबर को देवीलाल की जयंती से पहले विपक्ष के नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे और उनसे एक मंच पर आने का आग्रह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें