फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: मंगलवार को गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को पांच किलो अतिरिक्त राशन दिया जाता है
  • केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अगस्त को गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार यह संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा। 

विज्ञापन

  पीएमओ ने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में और जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य में एक जन भागीदारी कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अतिरिक्त खाद्यान्न दिया जाता है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कोविड-19 महामारी के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं आने वाले कुछ महीनों में तीसरी लहर की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें