फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर टेंट में आग से सामान और बाइक जली

Sat, 16 Oct 2021 09:35 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर शनिवार सुबह एक टेंट में आग लग गई। समय रहते अंदर सो रहे तीन किसानों ने बाहर निकलकर जान बचाई। आग से सामान और बाइक जल गए। हालांकि फायर ब्रिगेड आने से पहले ही किसानों ने इस पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
टेंट में आग लगने से राख हुआ सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडली बॉर्डर पर शनिवार सुबह किसानों के टेंट में आग लग गई। टेंट में तीन किसान सो रहे थे, जो आग लगते ही बाहर आ गए। आग से कूलर, पंखा और सामान जल गया। टेंट के बाहर खड़ी एक बाइक भी जल गई। किसानों ने आग लगने के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ बताया है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन उससे पहले ही किसानों ने आग पर काबू पा लिया था। कुंडली में शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे टीडीआई मॉल के सामने किसानों के एक टेंट में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग फैल गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कुंडली बाॅर्डर हत्याकांड: गहरे घाव व अत्यधिक रक्तस्राव से सुबह पांच बजे के करीब हुई मौत, शरीर पर मिले 22 घाव, कुंडली क्षेत्र बना छावनी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के किसानों का था टेंट
आसपास बहुत सारे टेंट हैं। आग की घटना से दूसरे लोगों में भी अफरातफरी मच गई। जिस टेंट में आग लगी थी, वह कुरुक्षेत्र के अथीरा गांव के किसानों का है। इसमें 3 व्यक्ति सो रहे थे। शोर शराबा सुनकर बाहर आ गए। आग से एक पंखा, एक कूलर, एक बाइक समेत अन्य सामान जल गया। आग को लोगों ने बुझा दिया। किसानों ने आग को शरारती तत्व की साजिश बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें