फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रही छात्रा से दुष्कर्म

Mon, 13 Jan 2014 11:33 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में कार में लिफ्ट देकर एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा परीक्षा देने सेक्टर-आठ जा रही थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ के एक  गांव की रहने वाली छात्रा 10 जनवरी को पेपर देने सेक्टर-आठ स्थित एक संस्थान जा रही थी। वह घर से सुबह 9 बजे निकली और पैदल तिगांव पहुंची। यहां भी उसे संस्थान तक जाने के लिए कोई ऑटो नहीं मिला। थोड़ी देर में ही एक कार रुकी। उसके चालक ने छात्रा से संस्थान तक छोड़ देने की बात कही। देरी होने की वजह से उसने लिफ्ट ले ली। युवक छात्रा को संस्थान ले जाने के बजाय फरीदाबाद के दशहरा मैदान ले आया। यहां उसने छात्रा से दुष्कर्म किया और बाद में उसे उसके घर के बाहर छोड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सत्संग में ले जाने के बहाने नाबालिग से दुराचार
फरीदाबाद। सत्संग में ले जाने के बहाने एक नाबालिग से उसके जानकार ने ही दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यहां की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय युवती का पिता राजमिस्त्री है। उसने पुलिस को शिकायत दी कि तीन जनवरी की रात संजय एन्क्लेव में रहने वाले उसके जानकार कालीचरण ने उसकी नाबालिग बेटी को सत्संग में ले जानेके बहाने एक सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें