फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायका में लड़कियों ने दिखाया दम

Sun, 08 Sep 2013 12:06 AM IST
ऐलनाबाद/सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद के गांव धौलपालिया के राजीव गांधी स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय पायका खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
विज्ञापन


इसमें 11 पंचायतों धर्मपुरा, धौलपालिया, तलवाड़ा खुर्द, भुरटवाला, ममेरां कलां, थेड़ दयासिंह, मौजूखेड़ा, जीवन नगर, मल्लेकां, कर्मशाना और बेहरवाला के बच्चों ने हिस्सा लिया।

इसमें एथलेटिक्स, बास्केटबाल, वालीबाल, हैंडबाल और कबड्डी के मुकाबले करवाए गए।

लड़कियों के बास्केटबॉल मुकाबले में थेड़ दयासिंह की टीम ने भुरटवाला की टीम को 10-6 के अंतर से पराजित किया।

हैंडबाल में तलवाड़ा खुर्द ने थेड़ दयासिंह को 5-2 के अंतर से, वॉलीबाल में कर्मशाना ने ममेरांकलां को 25-17, 25-20 के अंतर से, कबड्डी में भुरटवाला ने मौजूखेड़ा को 32-28 के अंतर से हराया।
विज्ञापन


सौ मीटर दौड़ में मौजूखेड़ा की गुरप्रीत कौर प्रथम, भुरटवाला की फालतू द्वितीय और धौलपालिया की ममता तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में मौजूखेड़ा की गुरप्रीत कौर प्रथम, भुरटवाला की पूजा द्वितीय व धौलपालिया की सुनीता तृतीय रही।

800 मीटर दौड़ में भुरटवाला की फालतू प्रथम, पूजा द्वितीय और मौजूखेड़ा की संदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। 3000 मीटर दौड़ में भुरटवाला की पूजा प्रथम, कर्मशाना की अलका द्वितीय व भुरटवाला की धापी तृतीय रही।

लांग जंप में भुरटवाला की बसकरो प्रथम, बेहरवाला की रवीना द्वितीय और भुरटवाला की पूजा तृतीय रही। हाईजंप में भुरटवाला की फालतू प्रथम तथा पूनम द्वितीय तथा बेहरवाला की रवीना तृतीय रही।
विज्ञापन


शॉटपुट में जीवननगर की विरेंद्र कौर प्रथम, भुरटवाला की रवीना द्वितीय व तलवाड़ा खुर्द की मनदीप कौर तृतीय रही।

डिस्कस थ्रो में जीवननगर की विरेंद्र कौर प्रथम, तलवाड़ा की मनदीप द्वितीय तथा बेहरवाला की सुनीता तृतीय रही। इस अवसर पर कोच बलदेव सिंह, रामचंद्र, विकास ज्याणी, सुखविंद्र सिंह, रामवीर, बाज सिंह, जगसोहन सिंह, सुंदर सिंह, यशपाल, सुशीला और रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें