फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता न आते तो लड़की को दरिंदे ले जाते

Sat, 07 Sep 2013 11:58 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कैथल में छठी कक्षा की छात्रा को दवा दिलवाने के लिए घर ले जाने आए पिता के सामने ही बाइक सवार हथियारबंद और नकाबपोश पांच युवकों ने छात्रा के अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन


अपनी बेटी को बचाने के लिए छात्रा के पिता अपहरणकर्ताओं से भिड़ गए। इसके बाद बढ़ती भीड़ को देखकर सभी युवक वहां से भाग खड़े हुए। इस छीना-झपटी में छात्रा सहित उसके पिता को चोटें आई हैं।

उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव देवीगढ़ निवासी राजपाल ने बताया कि उसकी बेटी आंचल जाट शाइनिंग स्टार स्कूल में पढ़ती है। उसे शनिवार को हल्का बुखार था और वह उसको दवाई दिलवाने के लिए स्कूल से लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


 स्कूल से निकले ही दो बाइक पर सवार मुंह पर कपड़ा ढंक कर पांच युवक आए और उसकी बेटी के अपहरण का प्रयास किया। पांचों युवक हथियारों से लैस थे।

उसने अपनी बेटी को जोर से पकड़ लिया। नकाबपोश युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे भी मामूली चोटें आई हैं और हादसे में उसकी बेटी की टांग पर भी चोटें आई हैं।

 घटना के बाद से मासूम छात्रा काफी सहमी हुई थी और लगातार रो रही थी। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है।

मामले की सूचना मिलते ही स्कूल प्रिंसिपल सहित अध्यापिकाएं अस्पताल पहुंचकर बच्ची समेत पिता का हालचाल जाना।

बेशर्म पुलिस प्रशासन उदासीन
शहर में महिलाओं पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं। दिनदिहाड़े छात्रा के अपहरण की घटना के मामले में भी पुलिस का रवैया कुछ अलग ही नजर आया।

शहर में चाक चौबंद सुरक्षा का दावा करने वाले एसपी के दावों की हवा उनके कर्मचारियों ने ही निकाली।

घटना पर उदासीन पुलिस प्रशासन थाना सिविल लाइन प्रभारी विष्णु प्रसाद ने कहा कि पुलिस के पास अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

अस्पताल से केवल छात्रा के दाखिल होने की जानकारी मिली है। मामले की शिकायत आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस जांच की जाएगी कि यह अपहरण के प्रयास का मामला है या फिर आपसी झगड़े का। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें