फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला के सामने मंच पर हंगामा

Fri, 27 Dec 2013 11:29 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कम्युनिटी हॉल में आयोजित इनेलो के हलका डबवाली के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को विधायक अभय चौटाला की मौजूदगी में काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन


एक कार्यकर्ता जसप्रीत कौर ने मंच पर चढ़कर इनेलो नेता राधेराम गोदारा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। अभय चौटाला के जवाब न देने पर आरोप लगाने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन से बाहर आ गए। वहीं, अभय चौटाला ने उन्हें इनेलो का कार्यकर्ता मानने से ही इंकार कर दिया।

कम्युनिटी हॉल में इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अभय सिंह चौटाला भाषण खत्म करने के बाद जैसे ही मंच से नीचे आने लगे, गांव अलीकां निवासी जसप्रीत कौर कुछ महिलाओं को लेकर मंच पर जा चढ़ी। उन्होंने चौटाला से इनेलो के वरिष्ठ नेता और नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन राधेराम गोदारा की शिकायत की। शिकायत के दौरान ही जसप्रीत कौर ने गोदारा के खिलाफ नारेबाजी की। मंच के पास बैठे जसप्रीत कौर के पति मंदर सिंह ने भी अपनी पत्नी का साथ देते नारेबाजी शुरू कर दी। मंदर सिंह ने अभय सिंह चौटाला से कहा कि वे इनेलो के वफादार कार्यकर्ता हैं। ईंट-भट्ठा की साझेदारी करके राधेराम गोदारा ने लेनदेन के मामले में उनसे धोखाधड़ी की है। उसे एक करोड़ रुपये का कर्जदार बना दिया है। उसे न्याय न मिला तो वह अपने बीवी-बच्चों समेत गोदारा के घर के आगे जान दे देगा, लेकिन इस पर चौटाला ने कोई जवाब नहीं दिया। बिना जवाब पाए मंदर सिंह नारेबाजी करता सभा स्थल से बाहर आ गया।
विज्ञापन


 
जनता से पूछकर ही बनाएंगे उम्मीदवार : अभय
सम्मेलन में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चुनावों में उम्मीदवार वही होगा, जिस पर पार्टी के कार्यकर्ता राजी होंगे। इनेलो किसी को जनता पर थोपेगी नहीं। जिसे जनता चाहेगी, वही उम्मीदवार बनाया जाएगा। अभय चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार प्रदेश को दोनों हाथों से लूट रही है। प्रॉपर्टी टैक्स के बहाने जनता का खून चूसा जा रहा है। लोगों को सरकार के तुगलकी फरमान से बचाने के लिए इनेलो जल्द ही बैठक आयोजित करके आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा। उन्होंने कहा कि अगर बूथ मजबूत है तो जीत सुनिश्चित है। चुनावों को देखते हुए इनेलो ने 90 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे वर्करों की पहचान करके दो लाख 70 हजार बूथ कार्यकर्ता बनाए हैं।


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 11 माह पूर्व कांग्रेस ने सीबीआई के साथ साजिश रचते हुए चौ. ओमप्रकाश चौटाला को तिहाड़ जेल में भेजा। उनका कसूर इतना था कि उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के भूमि अधिग्रहण मामले को हरियाणा की जनता के आगे रखा था। इस मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी आरएस चौधरी, डॉ. सीता राम, पद्म जैन, चौ. भागीराम, रणवीर राणा, हलका अध्यक्ष संदीप सिंह गंगा और जगरूप सिंह ने संबोधित किया। मंच का संचालन नरेंद्र बराड़ ने किया।
विज्ञापन



हंगामा करने वाले कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों के हैं। जब उनकी वहां पर सुनवाई नहीं होती तो इनेलो के सम्मेलन में आकर फरियाद करते हैं। राधेराम गोदारा की कोई गलती नहीं है।
- अभय सिंह चौटाला, विधायक, इनेलो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें