हरियाणा के जिला सोनीपत के गोहाना में जींद रोड स्थित मीनाक्षी कालोनी के सामने सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उत्तरप्रदेश के जिला आगरा निवासी दीपक (19) ट्रक पर क्लीनर था।
वह अपने चाचा राकेश के साथ ट्रक लेकर गोहाना में गेहूं भरने के लिए आया था।
राकेश और दीपक ने जींद रोड स्थित मीनाक्षी कालोनी के नजदीक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया और एक दुकान पर चाय पीने चले गए।
दीपक सड़क पार कर रहा था कि गोहाना की तरफ से तेज गति में आ रहे ट्रक ने दीपक को रौंद दिया। दीपक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।