फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से उठा ले गया दरिंदा, लहूलुहान हालत में मिली

Wed, 25 Sep 2013 11:45 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डाबला रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार रात किसी दरिंदे ने एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया। पीड़ित बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


इस घटना के विरोध में बुधवार को डाबला के सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख आरोपी का शीघ्र सुराग लगाकर उसे कड़ी सजा देने की मांग की। सूचना मिलने पर डीएसपी दलीप सैनी ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि इस मामले में बच्ची के परिजनों के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलवार देर सायं डाबला रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने घर के बाहर एक चार वर्षीय बच्ची खेल रही थी। अचानक बच्ची खेलते-खेलते लापता हो गई। जानकारी लगने पर परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की तो वह डाबला रेलवे स्टेशन के निकट अंधेरे में लहूलुहान अर्द्ध बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी और बच्ची को तुरंत उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगामी उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया। ग्रामीण डीपी सैनी, सांवलराम यादव, सरदार सिंह, राजवीर यादव, रामस्वरूप, महेश, रामजीलाल, मनोज सेन, विनय सोनी, राजू, विजय कुमार, रामानंद, बाबूलाल, जयदेव और हेमंत कुमार ने कहा कि मासूम बच्ची दुराचार जघन्य अपराध है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें