फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला कर युवकों ने महिला से छीनी सोने की ताबीज

विज्ञापन
भट्टू कलां में तबीजी छीनने की घटना की पुलिस को जानकारी देती महिला। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टू कलां के विश्राम गृह के पास फतेहाबाद रोड पर रविवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार दो युवक महिला के गले से सोने की ताबीज (लॉकेट) छीनकर फरार हो गए। वहीं, महिला को चाकू मारकर घायल भी कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को हुई इस घटना की शिकायत देते हुए गांव जोगीवाला निवासी कमला देवी ने बताया कि वह अपने मायके मताना से अपनी बहन शांति व दो पोतों के साथ बस में सवार होकर आई थी और भट्टू कलां बस स्टैंड पर उतरी। वहां से जोगीवाला जाने के लिए लोकल बस स्टैंड की ओर पैदल जा रही थी। जब दोनों बहनें विश्राम गृह के पास पहुंची तो उनका पीछा कर रहे एक युवक ने चाकू से ताबीज काट ली। महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने चाकू से उसके हाथ पर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गई। घटना को अंजाम देने वाले दो युवक थे, इनमें से एक युवक मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा जबकि दूसरे ने ताबीज छीनी। इसके बाद तेजी से दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए। महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हुए और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पर तैनात एएसआई सुरेश बैनीवाल ने बताया कि फोन आते ही मौके पर पहुंच गए थे। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें