टोहाना। पुलिस ने टोहाना शहर में एक युवक को 850 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने अपना नामरामू निवासी ढाब बस्ती टोहाना बताया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड स्थित पुलिस चौकी की टीम एएसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान रेलवे पुल के नीचे से निकली तो इसी दौरान सामने से चंडीगढ़ रोड की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जोकि पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मुड़कर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर उसके पास एक पॉलीथीन की तलाशी ली तो उसमें से 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। संवाद