फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: ट्रेन से कटकर युवक-युवती की मौत, सेल्फी लेते समय हादसे का शिकार होने का अंदेशा

Sun, 19 Feb 2023 02:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मोबाइल से सेल्फी लेते समय हादसे का शिकार होने का अंदेशा जताया गया है। पोस्टमार्टम व पुलिस जांच के बाद हादसे की वजह पता चलेगी। वे टोहाना विदेश जाने के लिए कागज बनवाने जा रहे थे। बलियाला हेड पर हादसा हुआ।
विज्ञापन
युवक-युवती की मौत के मामले में जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के बलियाला हेड पर युवक-युवती की शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे पैसेंजर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों के शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिले हैं। शवों की पहचान गांव ललौदा निवासी राकेश और गांव खनौरा निवासी गरिमा के रूप में हुई है। दोनों विदेश जाना चाहते थे।

विज्ञापन


इसलिए दोनों कागजात बनवाने के सिलसिले में ही टोहाना के लिए निकले थे। जीआरपी ने अंदेशा जताया है कि मोबाइल से सेल्फी लेते समय दोनों हादसे का शिकार हो गए। जाखल जीआरपी चौकी प्रभारी चौकी सुरदीप सिंह ने बताया कि दोनों के टूटे हुए मोबाइल और युवती का पर्स बरामद हुआ है। घटनास्थल के पास से ही बुलेट भी मिला है। पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक राकेश शनिवार सुबह बुलेट से गांव खनौरा पहुंचा। यहां से युवती गरिमा को साथ लेकर वह टोहाना के लिए बुलेट से चले। रास्ते में टोहाना के पास ही बलियाला हेड पर पहुंच गए। बलियाला हेड के ऊपर से ही रेलवे ट्रैक गुजरता है और वे दोनों यहीं रुक गए।
विज्ञापन


जीआरपी अंदेशा जता रही है कि दोनों यहां सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों के शव ट्रैक के किनारे पड़े मिले हैं और सिर पर चोट लगने के निशान हैं। बुलेट भी ट्रैक के किनारे खड़ी मिली। जाखल जीआरपी चौकी प्रभारी सुरदीप सिंह ने बताया कि युवक-युवती के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।

जीआरपी के मुताबिक हादसे का मुख्य कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रविवार की सुबह होगा। दोनों के परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। फिलहाल घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें