फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से राखी बंधवाकर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फोरलेन मार्ग पर माजरा बाईपास कट के पास मोटरसाइकिल को तेल टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। युवक गांव भिरड़ाना में शनिवार देर शाम अपनी बहन से राखी बंधवाकर वापस घर लौट रहा था। मामले में शहर पुलिस ने मृतक के जीजा गांव भिरड़ाना निवासी प्रीतम सिंह के बयान पर अज्ञात तेल टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के पातड़ा हाल निवासी गांव बीघड़ निवासी मुख्त्यार सिंह उर्फ पम्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव भिरड़ाना निवासी प्रीतम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका साला मुख्त्यार सिंह उर्फ पम्मा गांव बीघड़ में जमीन हिस्से पर लेकर खेती करता है। शनिवार को मुख्त्यार सिंह उर्फ पम्मा किसी परिचित की मोटरसाइकिल लेकर राखी बंधवाने के लिए अपनी बहन के घर गांव भिरड़ाना आया था। राखी बंधवाने के बाद देर शाम को वापस मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। जब फोरलेन पर बने कट से सड़क पार करने लगा तो हिसार की तरफ से आ रहे तेल टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर चालक मौके पर नहीं रुका और भगा ले गया। हादसे में घायल हुए मुख्त्यार सिंह उर्फ पम्मा की मौत मौके पर ही हो गई। फिलहाल शहर पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें