फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन टेस्ट से चल रहा काम, कोरोना के सक्रिय मामले हुए चार

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगाता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में एक बार फिर से एक्टिव होने लगा है। जिले में कोरोना के चार नए एक्टिव केस हो गए हैं। लेकिन कोरोना संक्रमितों को ट्रेस करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग रैपिड एंटीजन टेस्ट से काम चला रहा है। यहां तक बड़ोपल में आरटीपीसीआर लैब भी पिछले 9 दिनों से बंद पड़ी है। जिले में पिछले नौ दिनों से आरटीपीसीआर सैंपल ही नहीं लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले में कोरोना के 35 सैंपल लिए गए है। जिले में फिलहाल चार सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति
अब तक लिए गए सैंपल : 3 लाख 97 हजार
कोरोना संक्रमित मिले : 20013
कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए : 19508
कोरोना संक्रमितों की हुई मौत : 501
कोरोना संक्रमित एक्टिव केस : 4
ट्रेस करने के लिए कर्मचारी नहीं नहीं
कोरोना संक्रमित पॉजिटिव केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे ट्रेस करती है और आइसोलेट करती है। लेकिन जिले के 77 कोविड कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। इसके चलते पॉजिटिव केस ट्रेस नहीं हो रहे हैं।
टीकाकरण भी हुआ प्रभावित
कोविड कर्मचारियों हटाए जाने से जिले में टीकाकरण भी प्रभावित हो गया है। टीकाकरण अभियान चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास कर्मचारी नहीं है। जिले में करीब 2.50 लाख लोगों की दूसरी डोज ड्यू है।
विज्ञापन

कोट
कोरोना महामारी के दौरान जो कर्मचारी लगाए गए थे, उनका कार्यकाल नहीं बढ़ा है। इसके चलते दिक्कत आ रही है। आरटीपीसीआर सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं, इमरजेंसी में रैपिड एंटीजन सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें