फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर के वार्ड नंबर 4 में मानसिक परेशानी के चलते गलती से दवाई की जगह जहरीला पदार्थ निगल लेने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की माता के बयानों पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक वार्ड नंबर 4 निवासी महिला गुरप्रीत कौर पत्नी जागर सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों के मुताबिक जब वह दवाई लेने लगी तो गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों उसे रतिया के अस्पताल में लेकर आए जहां से गंभीर स्थिति के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी गीता रानी भी पहुंची और उसने मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें