फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 खरीद केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, 12 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए नमी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार से गेहूं तथा अन्य रबी फसलों की खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा। खरीद कार्य के लिए जिले की 51 मंडियों, खरीद केंद्रों व सब यार्ड में तैयारियां पूरी कर लें और सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। ये निर्देश उपायुक्त प्रदीप कुमार ने रबी सीजन में गेहूं खरीद के प्रबंधों को लेकर संबंधित खरीद एजेंसी अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं बेचने में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। मंडियों व खरीद केंद्रों में पीने के लिए स्वच्छ पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, बारदाने, तिरपालों आदि की समूचित व्यवस्था होनी चाहिए। प्रत्येक स्थान पर नमी मापक मीटर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि फसल में नमी 12 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जिला के किसानों की फसल की सरकार द्वारा गेहूं के लिए निर्धारित 2015 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि किसानों की खरीदी फसल का भुगतान 72 घंटों में किया जाए। खरीद कार्य में कौताही व ढिलाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला में एक लाख 83 हजार 400 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल की जोत की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में गेहूं की खरीद खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन और भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जाएगी। सभी खरीद एजेंसिया प्रतिदिन खरीद व उठान की रिपोर्ट जमा करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में डीएफएससी विनीत जैन, डीएम हैफेड राजेश हुड्डा, डीएमईओ चरणसिंह गिल, डीएम एचडब्ल्यूसी दिलबाग गिल, डीडीए डॉ. राजेश सिहाग, एफसीआई संदीप कुमार, वेयरहाउस से अजेंद्र कुमार आद िमौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें