रतिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही टी-10 प्रीमियर लीग में वेस्टर्न कैरियर और बालाजी टाइगर्स ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला कामरा लायंस और वेस्टर्न कैरियर के बीच खेला गया। इसमें मुख्य अतिथि के तहत भाजपा के युवा नेता व ओड सभा हरियाणा के युवा प्रदेश अध्यक्ष नंगल निवासी छिंदरपाल छींदा व पप्पू कटारिया सरदारेवाला ने शिरकत की। मुख्य अतिथियों दोनों टीमों के बीच टॉस करवाया और वेस्टर्न कैरियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
कामरा लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 124 रन बनाए। टीम की ओर से विक्रम ने 43 और युवराज ने 54 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न कैरियर की टीम ने कप्तान हैप्पी की 67 रन की तेजतर्रार पारी की बदौलत 9.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टर्न कैरियर ने छह विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। शानदार प्रदर्शन के लिए हैप्पी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल में बालाजी टाइगर्स का मुकाबला भटेजा आर्मी से हुआ। इसमें विधायक लक्ष्मण नपा के पुत्र सुमित नापा, शक्ति नाटक क्लब के प्रधान राजेश सेतिया, नीलकंठ महादेव कांवड़ संघ के प्रधान रमन बलाना, चेयरमैन कमल अरोड़ा सती माता मंदिर के प्रधान सोमनाथ गर्ग ने मुख्य अतिथि के तहत शिरकत की। मुख्य अतिथियों ने दोनों टीमों से परिचय किया और टॉस करवाया।
बालाजी टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 153 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बंटी ने 46, फौजी ने 39 और हैप्पी ने 35 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भटेजा आर्मी की टीम 93 रन ही बना सकी। बालाजी टाइगर्स ने 60 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए फौजी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता आयोजक एडवोकेट पंकज गर्ग, अतुल गोयल, दीपक गर्ग और गोल्डी जैन ने बताया कि फाइनल मुकाबले में दोनों विजेता टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच फौजी को मुख्य अतिथियों ने मेडल देकर सम्मानित किया।