फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जांडवाला सोत्तर-तामसपुरा मार्ग पर जलभराव से बढ़ रहे सड़क हादसे

Sun, 02 Aug 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव जांडवाला से तामसपुरा मार्ग पर मोटरसाइकिल फिसलने से सड़क पर गिरे महिला समेत तीन लोग
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव जांडवाला सोत्तर से तामसपुरा मार्ग पर जलभराव के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। सड़क पर जमा पानी से दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और कई लोग चोटिल हो चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई दो सीसीटीवी फुटेज में भी वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन

यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लगातार पानी छोड़ा जाता है लेकिन निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश के बाद हालात और खराब हो जाते हैं जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है। वायरल फुटेज में एक बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोग सड़क पर फिसलकर गिरते दिखाई दे रहे हैं।
दूसरी घटना में एक बाइक चालक इसी स्थान पर संतुलन खो बैठा और घायल हो गया। सरपंच रामकुमार ने बताया कि कुछ लोग नालियां बनने नहीं दे रहे हैं जिससे जल निकासी का कार्य अटका हुआ है। बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। वे लंबे समय से सड़क की निशानदेही कराने और जलनिकासी के स्थायी प्रबंध की मांग कर रहे हैं। सरपंच ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है जिससे नालियों का निर्माण हो सके और सड़क पर होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें