फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए : देवेंद्र दहिया

Sat, 28 Sep 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव अहरवां फतेहाबाद में शहीद भगतसिंह को नमन करते ​शिक्षक व विद्यार्थी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अहरवां के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क में शनिवार को सरदार भगत सिंह की 117वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उन्हें नमन किया।
विज्ञापन



दहिया ने कहा कि विशेष कर बच्चों को शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगत सिंह एक महान क्रांतिकारी थे, जिनकी बदौलत हमें आजादी मिली है। भगत सिंह ने छोटी सी आयु में ही देश की सेवा करते हुए प्राणों की आहुति दी। भगत सिंह क्रांतिकारियों के सिरमौर हैं। आज के युवाओं को उनके मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। जोगिंद्र सिंह ने कहा कि भगत सिंह के जीवन से हमें शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। भगत सिंह की शिक्षाओं को पाठ्यक्रम में जोड़ना चाहिए।

समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय शहीद सम्मान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दहिया ने की जबकि जोगेंद्र जाखड़ एवं सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। मानिंद्र ने मैं फैन भगत सिंह का और करमजीत व गीतिका ने मेरा वीर भगत सिंह सुरमा गीत सुनाकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर सतीश पंवार, पवन जालंधरा, सुभाष बिश्नोई, भारत गोयल, राजेंद्र सिंह, अमरजीत, मंगाराम और विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



शहीद भगत सिंह के सपनों की आजादी आज भी अधूरी : मनदीप नथवान



फतेहाबाद। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती पर शहर में पपीहा पार्क से हंस मार्केट स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रतिमा के पास कूड़े के ढेर देखकर लोग आहत हुए। वक्ताओं का कहना था कि नेताओं को सिर्फ वोटों की चिंता है। जिन वीर शहीदों के बलिदान के चलते हमें आजादी मिली, उन्हें कोई सम्मान नहीं मिल रहा।



इस दौरान पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि भगत सिंह ने जिस आजादी का सपना देखा था, वह आज भी अधूरी है। आज भी समाज को उनके विचारों की जरूरत है। जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा के नेतृत्व में शामिल किसानों और युवाओं ने शहीद भगत सिंह अमर रहे के जयकारे लगाए। किसानों और युवाओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया।



किसान नेता मनदीप नथवान ने कहा कि राजनीति का व्यवसायीकरण हो गया है। सियासत का मतलब ऐशोआराम, रुतबा और कारोबार रह गया है। देशभक्ति के नाम पर महज दिखावा है। जनहित के मुद्दे चुनाव से गायब हैं। किसान, मजदूर, रोजी-रोटी की अनदेखी कर महज जाति और धर्म के नाम मुखर होना चिंताजनक है।



राज्य महासचिव संदीप सिवाच ने कहा कि राजनीतिक दल वोट बैंक तक सीमित हैं। उन्होंने युवाओं से अपने हकों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिसार के जिला प्रधान सतीश बैनीवाल, जिला सचिव महेंद्र मोची, संदीप सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें