फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता चुन सकते हैं घर से वोटिंग का विकल्प : बीडीपीओ

Mon, 15 Apr 2024 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में बीएलओ को संबोधित करते खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी।
विज्ञापन
रतिया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र के निर्देशानुसार सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में बीएलओ व सुपरवाइजर की बैठक हुई। इसमें बीडीपीओ ने कहा कि बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता घर से वोटिंग का विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न वर्गों में मतदाताओं के लिए शुरू की गई सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए बैठक हुई। इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विकास कुमार लंग्यान ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत अपने-अपने बूथ पर 85 वर्ष एवं इससे अधिक व दिव्यांगजन मतदाताओं को 12 डी फाॅर्म दिया गया। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि इन वर्गों के कितने मतदाता ऐसे हैं, जो घर से मतदान करने के इच्छुक हैं। आयोग द्वारा निर्धारित वर्ग के जो मतदाता घर से मतदान करने का आवेदन करते हैं, उनका घर से ही मतदान सुनिश्चित किया जाए।
लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसे लोग जो मतदान करने में सक्षम नहीं है, उनके लिए चुनाव आयोग एक सुविधा मुहैया करा रहा है। वह मतदाता जो मतदान केंद्र पर जाने में अक्षम हैं, उन्हें 12 डी फॉर्म भरना होगा। जिसके जरिए ऐसे मतदाता घर से ही मतदान कर सकते हैं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अनीता बाई, एसईपीओ महेंद्र सिंह मताना, अवनीश गर्ग सहित बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें