फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने फूंका बांग्लादेश व आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
आतंकवाद का पुतला फूंकते विहिप व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति व दुर्गावाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को परशुराम चौक पर बांग्लादेश व आतंकवाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा व उनके अधिकारों को सुरक्षित करने की मांग को लेकर डीसी महावीर कौशिक को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्रवण बुड़िया, जिला मंत्री दीपक सरदाना, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सोनिया मखीजा, नगर मंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, नगर प्रचार प्रमुख राजेश पराशर, विहिप के नगर अध्यक्ष हरीश वर्मा ने बताया कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में वहां बचे अल्पसंख्यक हिंदू-सिखों के विरुद्ध जघन्य अत्याचारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह में बांग्लादेश में दुर्गा मां के मंदिर में घुसकर हिंदुओं को मारा गया, हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। जब से अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन हुआ है तब से अन्य पड़ोसी देशों में भी जिहादी आतंकियों के आक्रमण लगातार बढ़े हैं। अकेले दुर्गा पूजा के दौरान बांग्लादेश के 22 से ज्यादा जिलों में हिंसा की घटनाएं घट चुकी हैं। हिंदुओं के 150 से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल तहस-नहस कर दिए गए। राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में विहिप ने मांग की कि भारत सरकार बांग्लादेश में इन घटनाओं को रोकने के लिए वहां की सरकार पर दबाव बनाएं। वहीं, पीड़ित अल्पसंख्यक हिंदुओं को न्याय व सुरक्षा हो और उनके जान-माल के नुकसान का मुआवजा मिले।
इस मौके पर सचिन शास्त्री, सुभाष चराइपोत्रा, सुखदेव सिंह, राज सरदाना, प्यारे लाल, श्यामलाल रुखाया, कृष्ण नागपाल, सुरेंद्र कुमार, सुशील बिश्नोई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें