फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों दी चेतावनी, बिजली मंत्री को नहीं फहराने देंगे ध्वज

विज्ञापन
बाईपास पर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक करते किसान संगठनों के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस पर किसानों द्वारा फतेहाबाद शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा में जिलेभर से किसानों को शामिल होने के लिए कहा गया है। प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन में होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बिजली मंत्री रणजीत सिंह द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के विरोध का भी किसान संगठनों ने ऐलान कर दिया है। खुफिया विभाग की ओर से भी मंत्री के विरोध का इनपुट सरकार व उच्चाधिकारियों तक भेजा है। ऐसे में मंत्री के आगमन को लेकर संशय बन गया है। हालांकि, अभी तक प्रशासन मंत्री द्वारा ही ध्वजारोहण करने की बात कह रहा है। उधर, तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) और खेती बचाओ संघर्ष समिति हरियाणा की संयुक्त बैठक बाईपास रोड पर चल रहे लंगर पंडाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता खेती संघर्ष समिति के जिला प्रधान बंसीलाल सिहाग एवं भाकियू (चढुनी) के युवा जिला प्रधान संदीप काजला ने की।
विज्ञापन

अनाज मंडी के शेड के नीचे होगी श्रद्धांजलि सभा
संदीप काजला ने बताया कि इस बार देश की आजादी के संघर्ष में शहीद होने वाले वीरों के साथ-साथ किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को समर्पित करके फतेहाबाद बाईपास पर चल रहे लंगर पंडाल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। वहां पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद किसानों द्वारा फतेहाबाद शहर में ट्रैक्टरों, कारों, जीपों एवं मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा भूना रोड से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचेगी और लघु सचिवालय के सामने से होते हुए बस स्टैंड के पास अनाज मंडी के शेड में नीचे खत्म होगी। यहां पर किसानों द्वारा सभा होगी। जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों व किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कोई आईएएस या आईपीएस फहराए तिरंगा
किसान नेताओं ने कहा कि फतेहाबाद में बिजली मंत्री या सरकार के अन्य नुमाइंदों द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने का किसान संगठनों द्वारा विरोध किया जाएगा। किसान संगठनों की मांग है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में किसी आईएएस या आईपीएस अधिकारी या फिर किसान से ध्वजारोहण करवाया जाए।
विज्ञापन

फाइनल रिहर्सल के दौरान डीसी व एसपी ने किया परेड का निरीक्षण
वहीं, पुलिस लाइन में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शुक्रवार को फुल ड्रेस में अंतिम रिहर्सल हुई। अंतिम रिहर्सल में उपायुक्त महावीर कौशिक ने एसपी राजेश कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। अंतिम रिहर्सल में डीएसपी सतेंद्र दहिया के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। इससे पहले डीसी, एसपी ने लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदांजलि भी दी। रिहर्सल में पुलिस पुरुष वर्ग में पीएसआई सुमित कुमार, महिला वर्ग में पीएसआई प्रियंका, एनसीसी कैडेट्स में प्रिया यादव, होम गार्ड हवलदार बलजीत सिंह तथा स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने अश्विनी राज के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकाला।
ये स्कूल देंगे समारोह में प्रस्तुति
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का डंबल शो
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिरड़ाना के बच्चों का लेजियम
- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों का समूह गान
- शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा के बच्चों का हरियाणवी नृत्य
- एसबीपी डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों का राजस्थानी नृत्य
:: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्यातिथि बिजली, जेल व अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह होंगे। वह सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

महावीर कौशिक, उपायुक्त, फतेहाबाद

पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते डीसी महावीर कौशिक व एसपी राजेश कुमार।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें