शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए संयुक्त किसान मोर्चा
रतिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर क्षेत्र के अनेकों किसानों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। जिसकी अध्यक्षता गुरलाल सिंह ने की। जिला प्रधान निर्भय रतिया ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे देश में किसान केंद्र सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
उन्होंने कहा कि आंदोलन के समय जब किसान दिल्ली से अपना धरना स्थगित करके आए थे तो सरकार ने वायदा किया था कि हम किसानों की सभी फसलों पर एमएसपी व फसल खरीद गारंटी कानून, सम्पूर्ण कर्जा माफी , बिजली का निजीकरण नही करेंगे। शहरी प्रधान कर्मा सिंह ने बताया की रतिया क्षेत्र में पिछले दिनों बाढ़ आई थी। जिससे इलाके के किसान मजदूरों का बहुत नुकसान हुआ था। जिसको लेकर किसान मोर्चे की अगुवाई में चालीस दिन तक डीसी कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे थे जिसके बाद हरियाणा सरकार ने मुआवजे का वादा किया था परंतु सरकार अपने वादे से मुकर चुकी है।
इस अवसर पर भुंदडवास इकाई प्रधान तरसेम सिंह, तारी सिंह, कमाना से गुरपाल सिंह ,पाली सिंह, चनकोठी से माशा सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार,भोला सिंह, मुंदरी बोला सहित अन्य किसान मौजूद थे।