फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर: कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक; दीपेंद्र हुड्डा की भिरड़ाना में जनसभा

Tue, 24 Sep 2024 10:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद और भिरड़ाना में दो नेताओं की गतिविधियों से हरियाणा की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। हुड्डा की जनसभा को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच काफी जोश और उत्साह है।

विज्ञापन
मनोहर लाल और दीपेंद्र हुड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल आज फतेहाबाद के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वह भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा करेंगे भिरड़ाना में जनसभा
इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी आज गांव भिरड़ाना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। हुड्डा अपनी जनसभाओं के माध्यम से कांग्रेस के चुनावी प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं और हरियाणा की जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस जनसभा में वह राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साध सकते हैं और कांग्रेस के एजेंडा को जनता के सामने रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें