फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू सांड ने मचाया उत्पात, कई लोग घायल

विज्ञापन
जेसीबी की मदद से सांड को काबू करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। शहर के बुढलाडा रोड पर शनिवार देर रात्रि एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया। सांड को जब कुछ लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो इस कोशिश में कुछ लोग घायल हो गए। बाद में गौशाला कमेटी के सदस्य ने सूचना नगरपालिका सचिव पंकज गुर्जर को दी। पंकज गुर्जर के निर्देशों पर रात को ही नगरपालिका कर्मचारी उत्पात मचाने वाले सांड को पकड़ने के लिए पहुंच गए लेकिन सांड ने कर्मचारियों पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद रविवार सुबह नगरपालिका कर्मचारियों ने दो जेसीबी की मदद से सांड पर काबू पाया और उसे पकड़ कर नंदी शाला भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि एक सांड बुढलाडा रोड पर उत्पात मचाने लगा और वह रोड पर आने जाने वाले लोगों पर हमला करने लगा इस दौरान उसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत गोशाला कमेटी के पदाधिकारियों को दे दी। जब गोशाला कमेटी के सदस्य उक्त सांड को पकड़ने के लिए गए तो यह सांड रामबाग की तरफ चला गया। वहां पर उक्त सांड ने गोशाला के एक कर्मचारी को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसकी सूचना नगरपालिका सचिव पंकज गुर्जर को दी गई। पंकज गुर्जर के निर्देशों पर रात को ही नगर पालिका के दरोगा मुकेश कुमार व भूप सिंह आधा दर्जन कर्मचारियों को लेकर सांड को पकड़ने के लिए रामबाग के पास आ गए लेकिन रात होने के कारण कर्मचारियों ने उनको रामबाग की चारदीवारी के अंदर बंद कर दिया। सुबह दो जेसीबी की मदद से उक्त सांड पर काबू पाया गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें