फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच दिनों में दो लोगों ने गंवाई जान

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना से पांच दिनों में दो लोगों ने गंवाई जान
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी संक्रमित बुजुर्ग ने अग्रोहा में तोड़ा दम, वीरवार को 35 नए मरीज मिले
राहत : जिले में एक दिन में 33 संक्रमित स्वस्थ हुए, 123 मामले सक्रिय
फोटो नंबर 23
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने लगी है। पांच दिनों में कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों ने जान गंवा दी है। वीरवार को फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी कोरोना संक्रमित 74 वर्षीय बुजुर्ग की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई और 33 नए मरीज मिले हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अस्थमा का मरीज था और कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले में 35 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 33 स्वस्थ हुए हैं। जिले में कुल सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 123 पहुंच गया है। वीरवार को फतेहाबाद शहर में 6, टोहाना में 13, रतिया में 3, भट्टू में 3, बड़ोपल में 2 और भूना में 8 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में 8 जनवरी को जाखल निवासी बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। जिले में संक्रमण दर भी बढ़ने लगी है। वीरवार को जिले में संक्रमण दर 6.21 फीसदी रही है।
विज्ञापन

लापरवाही : संक्रमित का परिवार ने ही शिवपुरी में किया दाह संस्कार
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के दाह संस्कार को लेकर लापरवाही सामने आई है। परिवार ने बुजुर्ग का फतेहाबाद की शिवपुरी में ही दाह संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि जब कोरोना सैंपल दिया गया तो उस समय हालत गंभीर थी और परिवार के लोग अग्रोहा ले गए। रिपोर्ट आने से पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई। परिवार ने खुद ही दाह संस्कार कर दिया।
किशोरों का टीकाकरण 50 फीसदी पर रुका, 548 ने ही लगवाया
जिले में किशोरों का टीकाकरण 49.22 फीसदी पर आकर धीमा पड़ गया है। जिले में 58 हजार किशोरों का टीकाकरण होना है। अभी तक जिले में 28 हजार 552 ने टीका लगवाया है। किशोरों को कोवाक्सिन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 10 जनवरी तक लक्ष्य लिया था, लेकिन अधूरा रह गया।
विज्ञापन

57 ने लगवाई बूस्टर डोज
जिले में वीरवार को 57 पात्रों ने बूस्टर डोज लगवाई है। इसमें 30 स्वास्थ्यकर्मियों और 26 बुजुर्गों ने लगवाई है। अब तक जिले में 261 पात्र बूस्टर डोज लगवा चुके है। वीरवार को 4672 पात्रों ने टीकाकरण करवाया है।
जिले में ये रही है अब तक कोरोना की स्थिति
जिले में कोरोना के लिए गए सैंपल : 3 लाख 68 हजार 586
जिले में अब तक मिले पॉजिटिव :18 हजार 32
कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए : 17 हजार 422
जिले में फिलहाल एक्टिव केस : 123
जिले में कुल संक्रमण दर : 4.9
कोट
जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है, मृतक बुजुर्ग का दाह संस्कार परिवार ने ही कर दिया। रिपोर्ट बाद में आई थी लेकिन मौत पहले हो गई थी।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
कोट
हमें सूचना मिली थी कि कोरोना संक्रमित का दाह संस्कार करना है, टीम भी तैयार हो गई थी। लेकिन बाद में पता चला कि परिवार ने दाह संस्कार कर दिया है।
- मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें