फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताश खेलने के लिए मांगी चौपाल की चाबी, न देने पर रॉड से पीटा, मौत

विज्ञापन
टोहाना के नागरिक अस्पताल के शव गृह के पास एकत्रित मृतक के परिजन। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। गांव डांगरा में सार्वजनिक चौपाल में ताश खेलने से मना करने पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में टोहाना शहर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपियों में पिता व उनके दो बेटे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव डांगरा निवासी शीशपाल उर्फ पप्पू गांव में बनी सार्वजनिक चौपाल के रखरखाव के लिए बनाई गई कमेटी का सदस्य था। गांव के ही युवक परमजीत ने शीशपाल से ताश खेलने के लिए चौपाल की चाबी मांगी। शीशपाल ने चाबी देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद लोगों ने दोनों का बीचबचाव करते हुए मामले को शांत कर दिया। आरोप है कि मामला शांत होने के बाद परमजीत ने दोबारा अपने पिता व दो भाइयों के साथ मिलकर बुधवार रात को शीशपाल पर हमला बोल दिया। शीशपाल की गांव से गुजर रही सड़क के ऊपर लात-घुसे व रॉड के साथ मारपीट की गई। बाद में घायल अवस्था में शीशपाल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शीशपाल को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोप में केस दर्ज कर प्रेम सिंह, उसके बेटे कर्मबीर व परमजीत को गिरफ्तार कर लिया।
कोट
पुलिस ने शीशपाल की हत्या के आरोप में प्रेम सिंह, उसके बेटे कर्मबीर, परमजीत व एक अन्य परमवीर पर केस दर्ज कर लिया है। प्रेम सिंह व उसके बेटों कर्मबीर व परमजीत को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी परमवीर फरार है, उसको भी जल्द गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, शहर थाना पुलिस, टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें