फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोड़िया खेड़ा आईटीआई में शुरू हुईं दो नई यूनिट

विज्ञापन
आईटीआई भोड़िया खेड़ा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये ही नहीं आईटीआई में जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर सरकारी आईटीआई में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। हेल्प डेस्क पर आईटीआई की तरफ से ऑनलाइन आवेदन करवाए जाएंगे और साथ-साथ अन्य जानकारियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में 5 सरकारी और 16 निजी आईटीआई में करीब 6000 सीटों पर दाखिले को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई है। गांव भोड़िया खेड़ा की सरकारी आईटीआई में दो नई यूनिटें शुरू हुई है। यहां पर कोपा तथा मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एवं एयरकंडीशनर में एक-एक यूनिट शुरू की गई है। हालांकि यहां पर कोपा की पहले दो तथा मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एवं एयरकंडीशनर में यूनिट चल रही है।
जिले में आईटीआई की स्थिति
आईटीआई यूनिट कुल सीटें
सरकारी 92 1968
निजी 196 4205
भोड़िया खेड़ा आईटीआईटी में सीट
ट्रेड सीट
ड्रेस मेकिंग 20
कोपा 48
स्टेना हिंदी 24
सिविंग टेक्नोलॉजी 40
ड्राफ्टमैन सिविल 24
कारपेेंटर 24
मैकेनिक डीजल 24
मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड 24
प्लंबर 48
वेल्डर 20
वेल्डर ड्यूल मोड 20
फिटर 40
मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एवं एसी 24
मेकैनिस्ट 20
मेकैनिक एग्रीकल्चर मशीनरी 24
इलेक्ट्रिशियन 40
मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स 24
वायरमैन 20
पेंटर 20
कोट
आईटीआई में दाखिले को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। यहां तक कि छात्राओं को टूल किट के लिए एक हजार रुपये भी दिए जाते हैं। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया को लेकर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश कुमार, प्रिंसिपल, आईटीआई भोड़िया खेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें