फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

265 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ पुलिस की टीम ने 265 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान भूना निवासी विक्रम व सोनू के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर सप्लायर के बारे में पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी साधुराम की टीम गश्त के दौरान भूना की तरफ जा रही थी। पुलिस टीम जब भूना रोड कलर ढाणी के पास पहुंची तो भूना की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर बाइक खराब होने का बहाना बनाकर उसके आगे-पीछे हाथों से छेड़छाड़ करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की और तलाशी ली तो उनके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है। आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने की फिराक में थे और पुलिस ने सप्लाई करने से पहले ही काबू कर लिए।
विज्ञापन

कोट
पकड़े गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उनसे हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता किया जाएगा।
बिरम सिंह, डीएसपी, टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें